फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   150 people applied for fitness certificate for Amarnath Yatra

Panchkula News: अमरनाथ यात्रा के लिए 150 लोगों ने फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया

Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
150 people applied for fitness certificate for Amarnath Yatra
पंचकूला। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले लोग मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंच रहे है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैए बुधवार को भी लोग मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। लोगों को जांच के बाद यह सर्टिफिकेट मेडिकल बोर्ड की ओर से दिया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को 150 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं अब तक कुल अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल 536 लोगों ने करवाया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें तीन डॉक्टरों का पैनल बैठ रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए बीपी, शुगर, सांस लेने में परेशानी न होने पर यह सर्टिफिकेट इश्यू किया जा रहा है। इसमें लोगों को क्रेज बना हुआ है। यात्रा में जाने के लिए लोगों का क्रेज साफ तौर पर दिखा। इस दौरान संस्था सहित अकेले जाने वाले लोग भी मेडिकल बोर्ड में मेडिकल बनवाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दो बैंकों में सर्वर फेल होने से भक्त परेशान : दो बैंकों में सर्वर फेल होने से लोगों को परेशानी हुई है। पिंजौर निवासी पवन शर्मा ने बताया कि वह जेएंडके बैंक सेक्टर-20 में रजिस्ट्रेशन के लिए गए। यहां सर्वर डाउन होने से परेशानी हुई। इसी तरह एसबीआई सेक्टर-10 में भी सर्वर की दिक्कत हुई। शिव शक्ति सेवा दल के प्रधान प्रशांत शर्मा ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट बन गया। लेकिन अमरनाथ यात्रा जाने वाली परमिशन नहीं मिली है। और जेएंडके बैंक सेक्टर-20 में भी परेशानी रही। अब तक 120 लोगों को ही अनुमति मिली है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की ओर से यात्रियों के मेडिकल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए मेडिकल बोर्ड की ओर से काम किया जा रहा है। अस्पताल में अमरनाथ यात्रा को लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed