{"_id":"595e75824f1c1b50288b456b","slug":"149936274517-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबालिगा को भगाने के आरोपी ने फंदा लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबालिगा को भगाने के आरोपी ने फंदा लगा कर जान दी
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी ने पेड़ पर लगाया फंदा
माहिलपुर ।
दो दिन पहले थाना पुलिस मेहटीयाना अंतर्गत गांव कोटफतूही की दो नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर बहला फुसला कर भगा लेने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने नामजद किया था। उन में से एक ने कस्बा माहिलपुर के वार्ड नंबर 08 में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव पंचनंगला निवासी मुकेश कुमार तथा उसके एक साथी हनी उर्फ काला निवासी बसी वजीद(हरियाना) के खिलाफ गांव कोटफतूही निवासी दो नाबालिग युवतियों को बहला फुसला कर भगा लेने के आरोप में थाना पुलिस मेहटीयाना ने मामला दर्ज किया था। वीरवार सुबह माहिलपुर के लंगेरी रोड़ पर जब लोग सुबह-सुबह घर से सैर करने के लिए निकले तो सड़क के पास लगते एक खेत में से एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। इस पर तुरंत माहिलपुर पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कराई तो पता चला कि जिन दो युवकों मुकेश तथा हनी पर लड़की भगाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, उक्त शव उन में से एक युवक मुकेश का था।
12वीं में कंपार्टमेंट आने पर छात्रा ने निगला जहर
होशियारपुर । अंग्रेजी विषय में कंपार्टमेंट आने से परेशान 12वीं कक्षा की छात्रा ने जहरीली दवा निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तलवाड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया। गांव हीर बहि रूप लाल ने बताया कि उसकी बेटी आरती 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उनके मुताबिक आरती को अंग्रेजी के विषय से कंपार्टमेंट आई थी। इसके बाद आरती मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसी के चलते आरती ने किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया जिसके के सलते उसकी मौत हो।
विज्ञापन
कम आय से परेशान व्यक्ति ने जहर निगल कर जान दी
होशियारपुर। कम आय से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गगड़ की निवासी सुनंदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजेश कुमार कम आय के घर का खर्चा पुरा ने होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। उसके मुताबिक इस परेशानी के चलते किसी जहरीले प्रभाव वाली दवाई का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।