फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हो सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हो सफल आयोजन

Wed, 14 Jun 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हो सफल आयोजन
योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी रखने के निर्देश
विज्ञापन

बारिश हुई तो बदल सकता है आयोजन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डीसी गौरी पराशर जोशी ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। जिला सचिवालय के सभागार में योग दिवस को लेकर आयोजित बैठक में डीसी ने ये बातें कहीं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अगर 21 जून को सुबह बारिश होती है तो इसके विकल्प के तौर पर रेड बिशप या मनसा देवी मंदिर परिसर में योग के लिए व्यवस्था करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन-जिन अधिकारियों को की ड्यूटी लगाई है, इसे पूरी जिम्मेदारी के निभाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कम से कम 1700 प्रतिभागियों की व्यवस्था करें। इसी प्रकारशहर के विभिन्न प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों को भी योग दिवस के लिए बच्चों को तैयार करने के निर्देश दिए। इस आयोजन में भाग लेने वालों की सूची तैयार कर बुधवार तक इसकी रिपोर्ट एडीसी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने हरियाणा रोडवेज व आरटीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 21 जून को जिला के विभिन्न जगहों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी रखें। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 व 14 और नेहरु युवा केंद्र के प्रतिनिधियों से भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी लाने को कहा। 21 जून को होने वाले आयोजन के मद्देनजर नगर-निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के साथ साथ झंडियां और गमले भी लगवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल, एसडीएम पंकज सेतिया, नगर निगम आयुक्त शालीन, संपदा अधिकारी जगदीप ढांडा, नगराधीश ममता शर्मा, डीडीपीओ राजबीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed