फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव मसतीवाल अधीन पड़ते जंगल को आग लगने से 4 एकड़ जंगल जल कर राख

गांव मसतीवाल अधीन पड़ते जंगल को आग लगने से 4 एकड़ जंगल जल कर राख

Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
गांव मसतीवाल अधीन पड़ते जंगल को आग लगने से 4 एकड़ जंगल जल कर राख
आग की चपेट में गढ़दीवाला के जंगल
विज्ञापन

- गांव मसतीवाल के पास करीब चार एकड़ जंगली क्षेत्र जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़दीवाला (होशियारपुर)।
सोमवार दोपहर 12.30 बजे
गांव मसतीवाल के पास मुख्य मार्ग के करीब स्थित जंगल सोमवार को आग की लपटों से घिर गया। समय रहते आग बुझाने के उपाय न होने से करीब 4 एकड़ जंगल जल कर राख हो गया। वनविभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण जंगल में आग लगना स्वाभाविक है, लेकिन आग पर काबू पाने की पर्याप्त सुविधा के अभाव में नुकसान ज्यादा हो रहा है।
गांव मस्तीवाल के जायट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान अंकुश शर्मा ने बताया कि जंगलात विभाग के बेलदार ओम प्रकाश करीब 12.30 बजे गश्त कर रहा था, तभी उसने देखा कि जंगल में धुआं उठ रहा है। जब वह आगे गया तो देखा कि जंगल में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उसने गांव के लोगों को भी एकत्र किया। जंगल के पास रिहायसी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के प्रयास से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गार्ड शालू शर्मा ने बताया कि होशियारपुर पुलिस से फायर बिग्रेड की गाड़ी की मांग की गई, पर आग बुझाने तक गाड़ी नहीं पहुंच सकी। घटना स्थल पर पहुंचे जंगलात विभाग के अधिकारी किरनदीप सिंह ने बताया कि आग लगने से जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--- 12 एचएसपी-49जंगल को लगी हुई आग ।

तीन किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
होशियारपुर। सीआईए स्टाफ ने टाटा एस गाड़ी पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन किलो अफीम बरामद की गई। चेकिंग के दौरान पुल नहर नुरपूर जट्टां के पास टाटा एस पीबी 09 एच9770 आती दिखाई दी, जो पुलिस पार्टी को देख गाड़ी रोककर पीछे मुड़ने लगे। उस गाड़ी को सरकारी गाड़ी से पीछाकर रोका गया। ड्राइवर ने अपना नाम जोगिंदर नाथ निवासी मानावाली फगवाड़ा जिला कपूरथला बताया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मक्खण सिंह निवासी नूरपुर जट्टां थाना माहिलपुर बताया। तलाशी लेने पर ड्राइवर जोगिंदर नाथ से मोमी लिफाफे में से एक किलो 500 ग्राम अफीम व मक्खण सिंह से भी एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed