फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वोल्टेज तारों की चपेट में आने आधी दर्जन लोग झुलसे

वोल्टेज तारों की चपेट में आने आधी दर्जन लोग झुलसे

Thu, 08 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
वोल्टेज तारों की चपेट में आने आधी दर्जन लोग झुलसे
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से चार झुलसे
विज्ञापन

- हादसे के वक्त ट्रक में बैठे थे मजदूर, सभी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
बाईपास के निर्माण में लगे आधा दर्जन मजदूर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने कारण करंट से बुरी तरह से झुलस गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। हादसा बुधवार को हुआ जब कुराली बाईपास के निर्माण कार्य दौरान सीमेंट छोड़ कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान जब वो अधूरे बने बाईपास की सड़क से गुजर रहे थे तो वहां ऊपर से निकल रहे बिजली के हाई वोल्टेज तारों ने ट्रक के डाले पर बैठे मजदूरों को अपनी ओर खींच लिया। जिससे मजदूर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक में सवार में सीतल, बूदन, राज कुमार और दविंदर मुखी गंभीर रूप में घायल हो गए। जबकि उनके साथ बैठे दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। घायल हुए मजदूरों ने बताया कि वह ठेकेदार के पडियाला समीप बनाए गोदाम में से ट्रक पर सीमेंट लोड करके मोरिंडा रोड़ पर चल रहे बाईपास के निर्माण के लिए साइट पर छोड़ कर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी वापस छोड़ गोदाम की ओर जा रहे थे कि अचानक ही रास्ते में पड़ती तारों जो कि सड़क को पार कर रही थी, तभी तार ने उनको अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने बताया कि वह तारे ट्रक से कई फुट ऊंची थी, लेकिन हाई वोल्टेज तारों की लाइन होने कारण तारों ने मजदूरों को अपनी ओर खींच लिया। इस कारण चार मजदूर गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनको गंभीर हालत में शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चारो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : कुराली के प्राइवेट अस्पताल में करंट लगने कारण उपचारधीन मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed