फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1478 new polling booths to be built in Punjab assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव में बनेंगे 1478 नए पोलिंग बूथ

Wed, 15 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
1478 new polling booths to be built in Punjab assembly elections
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डा. करुणा राजू ने बताया कि रेशनाइलेजेशन के बाद राज्य में पोलिंग बूथों की संख्या 23211 से बढ़ाकर 24689 कर दी गई है। इसके अलावा कोविड महामारी के मद्देनजर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आने वाले वोटरों की संख्या 1400 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य भर के पोलिंग बूथों की संख्या में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी ईवीएम का प्रबंध करने पर सहमति दे दी है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 10500 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 21100 वीवीपैट मशीनें पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचाई जा रहीं हैं। इनके साथ सीईओ पंजाब कार्यालय के पास 45316 बैलट यूनिट (बीयू), 34942 कंट्रोलिंग यूनिट (सीयू) और 37576 वीवीपैट मशीनें हो जाएंगी।
विज्ञापन

पंजाब के 10 जिला मुख्यालयों में पहुंचीं वीवीपैट मशीनें
मुख्य चुनाव अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि इन मशीनों को लाते समय भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी की पालना की जा रही है। जिलेवार नोडल अधिकारी इन मशीनों को मध्य प्रदेश से जीपीएस फिट किए विशेष ट्रांस्पोर्ट कंटेनरों में उपयुक्त स्कैनिंग के बाद कड़ी सुरक्षा में ला रहे हैं। पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा और अमृतसर में ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षित ढंग से जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं और बाकी जिलों में यह मशीनें दो दिनों के अंदर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed