{"_id":"601f00588ebc3e4a0c6a8985","slug":"14538-fake-cigarettes-of-branded-companies-including-youth-arrested-pkl-office-news-pkl403139036","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनियों की 14538 नकली सिगरेट समेत युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनियों की 14538 नकली सिगरेट समेत युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी के साथ मौजूद पुलिस।
- फोटो : PKL OFFICE
Link Copied
पंचकूला। ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में नकली सिगरेट बेचने और पांच किलो 175 ग्राम चरस की तस्करी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-4 हरिपुर निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से बिना वैधानिक चेतावनी प्रिंट सिगरेट की 690 पैकेट और 14538 अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर कई जगह दबिश देकर अन्य आरोपियों को दबोचने का प्रयास कर रही है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार उर्फ भरत सिंह हरिपुर सेक्टर-4 का रहने वाला है। शुक्रवार को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम पड़ताल के दौरान बस स्टैंड सेक्टर-5 में मौजूद थी। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि अनिल कुमार गांव हरिपुर में अपने मकान में बिना चेतावनी प्रिंट सिगरेट के पैकेट भारी मात्रा में रखता है। इसे वह अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अनिल कुमार के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी के मकान से बिना चेतावनी प्रिंट 690 पैकेट और 14538 अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट मिली। इसके अलावा माचिस, गुटखा और टाफियां मिली। क्राइम ब्रांच को तलाशी के दौरान उसके घर के दीवान से पांच किलो 175 ग्राम चरस भी मिली। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंस्पेेक्टर अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें चरस और बिना चेतावनी प्रिंट सिगरेट बरामद की गई है। आरोपी यह सप्लाई कहां करता है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।