फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1452 Newly infected found, 3370 healthy

1452 नए संक्रमित मिले, 3370 हुए स्वस्थ

Mon, 31 May 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
1452 Newly infected found, 3370 healthy
चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार को दो महीने बाद दूसरी लहर में सबसे कम नए कोरोना संक्रमित मिले और इससे दोगुने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1452 नए मामले सामने आए और 3370 ठीक हुए। इससे पहले 1 अप्रैल को दूसरी लहर की शुरुआत में 1609 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

प्रदेश के किसी भी जिले में 140 से अधिक केस नहीं हैं और 20 जिलों में नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। रिकवरी रेट बढ़कर 96 फीसदी के पार पहुंच गया है। फिलहाल सक्रिय केस घटकर 21,085 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटि 3.24 और दूसरी लहर की संक्रमण दर 13.64 फीसदी है। अब तक प्रदेश में 7,55,389 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 7,26,081 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 8221 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

9 जिलों में 100 से नीचे केस
22 जिलों में से 9 जिलों में 100 से कम नए रोगी मिले तो पांच जिले ऐसे हैं, जिनमें रोगियों का आंकड़ा 50 से कम रहा। साथ ही सबसे कम पलवल में 9 और नूंह में 8 संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा हिसार में 140 और यमुनानगर में 121 मरीज मिले। एनसीआर में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घट रहा है। गुरुग्राम में 110, फरीदाबाद में 114 नए रोगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 ने तोड़ा दम
रविवार को प्रदेश में 89 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा हिसार में 10, गुरुग्राम-पानीपत में 8-8, भिवानी-फतेहाबाद में 7-7, रेवाड़ी-कैथल में 6-6, करनाल में 5, अंबाला में 4, झज्जर-यमुनानगर-सिरसा-रोहतक-फरीदाबाद-कुरुक्षेत्र-पलवल-जींद में 2-2 और नारनौल-नूंह-चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed