फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक दशक बाद मार्च में ऐसा मौसम

एक दशक बाद मार्च में ऐसा मौसम

Fri, 15 Mar 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
एक दशक बाद मार्च में ऐसा मौसम
एक दशक बाद मार्च में दिखा ऐसा मौसम
विज्ञापन

वीरवार को भी जारी रही बारिश, 20 और 21 को फिर हो सकती है बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बदले मौसम का असर वीरवार को भी जारी रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश भी जारी रही। पूरे दिन चंडीगढ़ में करीब चार एमएम बारिश रिकार्ड हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 मार्च के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 20 व 21 मार्च को बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना जर्ताई जा रही है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि एक दशक बाद यह देखने को मिल रहा है कि मार्च में इस तरह का मौसम दर्ज किया जा रहा हो। आधा मार्च बीत चुका है, लेकिन अब तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया जा रहा है।

वीरवार सुबह बादल छाए थे, लेकिन करीब दस बजे धूप निकल आई। करीब 11 बजे दोबारा से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का व्यापक असर देखा गया। करीब 12 बजे धीमी-धीमी बारिश शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक जारी रही। इस दौरान काले घने बादल छाए रहे। उसके बाद शाम तक छिटपुट बारिश होती रही। शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और रात का तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed