फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   86 घरों से हटाया अतिक्रमण

86 घरों से हटाया अतिक्रमण

Sat, 05 Jan 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
86 घरों से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम ने 86 घरों के आगे से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

सेक्टर-19 के लोग खुद और मालियों की सहायता से अपने घरों के आगे से ग्रीनरी हटाते रहे
जेसीबी मशीन से पानी की पाइप और बिजली का केबल कटा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में ग्रीनरी के नाम पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को नगर निगम ने शुक्रवार को भी जारी रखा। इस दौरान 86 घरों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते की स्थानीय निवासियों से हल्की कहासुनी भी हुई। सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर के सामने बनी कोठियों में घर के मालिक खुद ही अतिक्रमण हटा रहे थे, लेकिन जेसीबी मशीन लगाकर पेड़ों को हटाने के चक्कर में पानी की पाइप टूट गई और बिजली का केबल कट गया। इसके बावजूद निगम का दस्ता आगे बढ़ गया। बाद में कई घर के लोगों ने खुद ही अपने मालियों की सहायता से पौधों को हटाया।
निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सेक्टर 19 डी में कोठियों के पीछे बनी गली में अवैध रूप से बनाए एक कमरे को गिराया। वहीं, घरों के आगे कोठियों के मालिकों ने सड़क तक बनाए गार्डनों एवं बगीचों को साफ करने का काम जारी रखा। नगर निगम के दस्ते तो अतिक्रमण हटा ही रहे थे। कई घरों के लोग अपने परिवार और मालियों के साथ ग्रीनरी हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन


कोट्स
पिछले तीन दिन में सेक्टर-19 के विभिन्न पार्कों में अब तक 262 पेड़ों को रिप्लांट किया जा चुका है। शुक्रवार को 81 पेड़ों को रिप्लांट किया गया। पेड़ों को सही तरीके से उखाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, एक्सईएन नगर निगम हार्टिकल्चर विंग।

बॉक्स
कोर्ट के स्टे से मिली राहत
सेक्टर-19 सी के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एके डडवाल ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। अब काफी राहत है। अब कल से अभियान बंद हो जाएगा, लेकिन यह अभियान काफी दर्द दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed