{"_id":"5c2fb8adbdec2256f03ea294","slug":"141546631341-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 41 के मार्केट शिव रि में 133 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 41 के मार्केट शिव रि में 133 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
सेक्टर-41 मार्केट में शिविर, 133 लोगों ने किया रक्तदान
38 लोगों ने अंगदान की शपथ ली, पार्षद हरदीप सिंह ने किया शिविर का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिव शंभू सेवा दल चंडीगढ़, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, कृष्णा मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-41 सी, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, पीजीआई ब्लड बैंक के सहयोग से सेक्टर-41 में रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ पार्षद हरदीप सिंह और सेक्टर-41 मार्केट के प्रधान सुनील जैन ने किया। दोनों ने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि रक्तदान में हर घर की भागीदारी होगी तो रक्त की कमी दूर हो जाएगी। कैंप में 133 लोगों ने रक्तदान किया और 38 लोगों ने अंगदान की शपथ ली।
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों व अन्य बुराइयों पर ध्यान देने के बजाय रक्तदान जैसी समाजसेवा पर फोकस करें। इस मौके पर पंकज गोयल, अमनदीप सैनी, दीपक गर्ग, अरुण गंभीर, रोहिल नारूला, अंश राणा, अंशुल, रंजीत सिंह, गुलशन कुमार, राजकुमारी, भारत भूषण और त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मन सिंह भी मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न भी दिए गए।