फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सैफ लैब का होगा विस्तार, प्रस्ताव शासन को भेजा

सैफ लैब का होगा विस्तार, प्रस्ताव शासन को भेजा

Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
सैफ लैब का होगा विस्तार, प्रस्ताव शासन को भेजा
कैंपस पेज की लीड :::
विज्ञापन


सैफ लैब का होगा विस्तार, 122 करोड़ रुपये से तैयार होगी

- देशभर से आने वाले रिसर्च के नमूने नहीं रहेंगे पेंडिंग
- इस लैब के बनने से पीयू की यहां की आय बढ़कर लगभग चार करोड़ हो जाएगी

सुशील कुमार
चंडीगढ़। देशभर से पंजाब विश्वविद्यालय की सैफ व सीआईएएल लैब में आने वाले जांच के नमूने अब पेंडिंग नहीं रहेंगे। इसके लिए पीयू सैफ व सीआईएएल लैब का विस्तार करने जा रहा है। इस कार्य पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रस्ताव तैयार कर पीयू ने केंद्र सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि नए साल में यह प्रस्ताव पास होगा और इस पर काम शुरू हो जाएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटऑनलाइनसैफडॉटपीयूसीएडीडॉटएसीडॉटइन पर लागिन करें। सैफ लैब में रसायन आदि की जांच होती है। यह कार्य रिसर्च स्टूडेंट्स व इंडस्ट्री करवाती हैं। सालभर में पीयू की इस लैब के पास 13 हजार से अधिक नमूने जांच के लिए आते हैं। इसमें 60 फीसदी नमूने दूसरे राज्यों से आते हैं। इनकी जांच के लिए मैनपावर व उपकरण पर्याप्त नहीं है। इसमें समय अधिक लगता है। साथ ही कई प्रकार के नमूनों की जांच यहां नहीं हो पाती है। इसी को ध्यान में रखकर पीयू ने इस लैब के विस्तार की योजना बनाई है। इस पर मार्च से काम शुरू हो जाएगा।

इनकी होती है जांच
सैफ और सीआईएएल लैब में फेसिम, एनएमआर, एलसीएमएस, जीसीएमएस, एक्सआरडी, एक्सआरएफ, एसएएक्सएस आदि की जांच होती है। इन नमूनों की जांच के लिए शुल्क निर्धारित है। इस समय इन नमूनों की जांच कर पीयू लगभग सवा करोड़ रुपये कमा रहा है। जब 122 करोड़ रुपये से लैब का विस्तार होगा तो फिर यही कमाई पीयू की लगभग चार करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


ये होंगी नई सुविधाएं, खरीदे जाएंगे उपकरण
- इस लैब में एडवांस एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट्स होंगे। इसमें एक्स रे-फोटोलेक्ट्रोन स्पेक्ट्रोस्कॉपी, वाइब्रेटिंग सैंपल मैगनेटोमीटर, बायो एएफएम, आईआर एमेजिंग, एएफएम विद रमन, एचपीटीएलसी, जैनेटिक एनालाइजर, पीसीआर वर्क स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फूड एंड सॉइल टेस्टिंग फैसिलिटी। इसके लिए मल्टी कलेक्टर आईसीपी एमएस, एचआरजीसीएमएस, यूपीएलसी, इसोटोप रेटियो आदि उपकरण खरीदें जाएंगे।
- प्रोटोटाइप मैन्यूफैक्चरिंग एंड डिवाइस फैब्रिकेशन फैसिलिटी : मोलिक्यूलर बीम ईपीटेक्सी, इलेक्ट्रोन बीम लीथोग्राफी, थ्री डी प्रिंटर आदि उपकरण खरीदे जाएंगे।
- एनर्जी रिसॉर्स रिसर्च शुरू होगा। इसके अलावा आरडीई सिस्टम विकसित किया जाएगा।


दस साल के लिए रखे जाएंगे तकनीशियन
इस प्रोजेक्ट के जरिये मैनपावर भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 30 से अधिक तकनीशियन रखे जाएंगे। कुछ नॉन टेक्नीशियन स्टाफ भी रखा जाएगा। इनकी सैलरी का प्रबंध भी प्रोजेक्ट के जरिये होगा।


कोट
सैफ लैब विस्तार के लिए 122 करोड़ का प्रोजेक्ट वीसी केमाध्यम से सरकार को भेजा गया है। जब प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा तो उसकेबाद उस पर काम होगा।
- डॉ. एसके मेहता, इंचार्ज सैफ लैब

पीयू में इस लैब के जरिये होती है देशभर के नमूनों की जांच
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजकुमार ने बुधवार को सैफ व सीआईएल लैब की नई वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट के जरिये स्टूडेंट्स, शोधार्थियों व शिक्षकों को कई लाभ होंगे। निदेशक प्रो. एसके मेहता ने बताया कि लैब कर्मियों की कड़ी मेहनत व डीएसटी दिल्ली से अनीता के सहयोग से यह वेबसाइट तैयार की गई है। वेबसाइट पर हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। जांच के प्रकार, उनका शुल्क, ऑनलाइन पंजीकरण, कार्यशाला का विवरण, सेमिनार, आगामी योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई है। आने वाले नमूनों की रिपोर्ट की प्रगति भी जानी जा सकेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सहकर्मी प्रो. एमएम गुप्ता, प्रो. रजत संधीर, होटल एवं टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. प्रशांत गौतम, प्रो. आर तिवारी, प्रो. संजीव पुरी, प्रो. देविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed