{"_id":"5c2bd31abdec22569c67c21e","slug":"141546375962-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी लगाकर नववर्ष की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी लगाकर नववर्ष की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-49 में त्रिवेणी लगाकर की नववर्ष की शुरुआत
चंडीगढ़। सेक्टर-49 की ग्रीन बेल्ट में डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और त्रिवेणी फाउंडेशन की ओर से त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) लगाकर नए साल की शुरुआत की गई। एरिया काउंसिलर और चंडीगढ़ की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी ने इस मौके पर त्रिवेणी लगाकर लोगों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी लगने से हर पल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे लोगों का मानसिक तनाव भी कम होता है।
इस मौके पर उन्होंने त्रिवेणी फाउंडेशन के फाउंडर प्रदीप त्रिवेणी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयास से शहर में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं जिससे शहर में हरियाली बढ़ी है। इस मौके पर प्रदीप त्रिवेणी ने कहा कि नए साल पर हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि जन्मदिन, शादी के मौके पर या प्रमोशन मिलने व नई गाड़ी खरीदने पर हम एक पौधा लगाएंगे जिससे हमारा पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मयंक मिश्रा, त्रिवेणी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, विवेक कुलड़िया, वीके बाली, रमेश कॉल, मंजू तिवारी, एसपी जोशी, रजनी कुकरेजा, विरेंद्र शर्मा, शीतल नेगी और आनंद बक्शी मौजूद थे।