फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र जरूरी, एक फरवरी से शहर में लगेंगे कैंप

पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र जरूरी, एक फरवरी से शहर में लगेंगे कैंप

Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र जरूरी, एक फरवरी से शहर में लगेंगे कैंप
पेंशन के लिए अलाइव सर्टिफिकेट जरूरी
विज्ञापन

सर्टिफिकेट नहीं तो लाभ से रह जाएंगे वंचित, हर साल जमा कराना जरूरी
समाज कल्याण विभाग ने पेंशन धारकों को आखिरी मौका दिया
विशाल पाठक
चंडीगढ़।
अलाइव सर्टिफिकेट बनवाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन धारकों को आखिरी मौका दिया जा रहा है। विभाग एक फरवरी से शहर में जगह-जगह कैंप लगाने जा रहा है ताकि पेंशन धारक सर्टिफिकेट बनवा सकें। कैंप एक फरवरी से 31 मार्च 2018 तक लगाए जाएंगे। शहर में सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पेंशनधारकों के बैंक खातों में जा रही है, जोकि आधार नंबर से लिंक है। पेंशनधारकों को अलाइव सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर जरूरी होगा। जिन पेंशनधारकों का अलाइव सर्टिफिकेट विभाग के पास होगा। समाज कल्याण विभाग उन्हीं को पेंशन देगा।
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब हर साल अलाइव सर्टिफिकेट देना होगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि किसी पेंशनधारक की मौत होने पर पेंशन न हड़पी जा सके। अलाइव सर्टिफिकेट न होने के चलते कई पेंशन धारकों को उनके बैंक अकाउंट में पेंशन ट्रांसफर नहीं की जा रही है। समाज कल्याण विभाग की निदेशक निशु सिंगल ने बताया कि हर साल मई में पेंशनधारकों के अकाउंट चेक किए जाते हैं, इसलिए अब अलाइव सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है।
विज्ञापन


एक फरवरी से शहर में इन 6 जगहों पर लगेंगे कैंप
पेंशनधारकों के अलाइव सर्टिफिकेट बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर में एक फरवरी से 6 जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें सेक्टर-23 स्थित बाल भवन, सेक्टर-46 स्थित आशा किरण, सेक्टर-15 स्थित वृद्ध आश्रम व सीनियर सिटीजन होम, धनास स्थित पुनर्वास कॉलोनी के फ्लैट नंबर 1436, मनीमाजरा स्थित नोटिफाइड एरिया कमेटी और सेक्टर-17 स्थित समाज कल्याण विभाग के रिसेप्शन काउंटर पर अलाइव सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed