{"_id":"595ce5e44f1c1bf2288b4800","slug":"141499260388-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा में कटोती पर छात्र संघों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट परीक्षा में कटोती पर छात्र संघों का प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट की परीक्षा एक बार करने के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
साल में दो की बजाए नेट की परीक्षा एक बार ही करवाने के विरोध में छात्र संगठनोें ने प्रदर्शन किया। बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर विरोध जताया। इस दौरान छात्र संघ स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी (एसएफएस) के सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं एक दिव्यांग छात्र प्रेम चंद ने आरोप लगाया कि उसने जो नेट की परीक्षा दी थी, उसका रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान पीयू सिक्योरिटी और पुलिस टीम भी मौजूद रही।
बता दें कि पहले साल में दो बार नेट की परीक्षा होती थी। एक बार जून में और दूसरी दफा नवंबर में इसका आयोजन किया जाता था। वहीं अब से परीक्षा भी एक बार होेगी और उसमें से चुने भी 6 फीसदी स्टूडेंट जाएंगे। इसी के विरोध में छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। आइसा के चंडीगढ़ प्रधान विजय ने बताया कि सरकार हायर एजुकेशन में नित नए बदलाव कर शिक्षा का स्तर गिराने का काम कर रही है। इसी तरह नेट की परीक्षा में कटौती करना भी स्टूडेंट विरोधी फैसला है, जो वापस लिया जाना चाहिए।