फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घोषित हुए रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत के मनोनित पार्षद

घोषित हुए रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत के मनोनित पार्षद

Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
घोषित हुए रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत के मनोनित पार्षद
रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत के मनोनीत पार्षद घोषित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करवाते हुए सबका साथ-सबका विकास भावना को मजबूत करेंगे।

नगर निगम, रोहतक में विजय आर्य, मदन लाल कुरडा, और जयभगवान सैनी को पार्षद मनोनीत किया गया है। जबकि नगर पालिका, कलानौर में रमेश कुमार गुज्जर व बिमला देवी को मनोनीत किया है। इसी प्रकार नगर पालिका महम में सुशील गुप्ता और वेद धवन को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका, सांपला में देवराज और अभिनंदन भारद्वाज को पार्षद मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी की बावल की नगर पालिका में ईश्वर सिंह व रोहतास, रेवाड़ी की नगर परिषद में प्रदीप यादव, प्रदीप कुमार कसेरा व भूपेंद्र गुप्ता को पार्षद मनोनीत किया गया है। जबकि गोहाना की नगर परिषद में भानू प्रकाश शर्मा, जितेंद्र गेरा व सुशील जैन निवासी गोहाना को पार्षद मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि गन्नौर नगर पालिका में कश्मीरी लाल प्रजापति व तरुण त्यागी को पार्षद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed