फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14 infected were found in the district, the number of active patients reached 119

जिले में 14 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 119 पहुंची

Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
14 infected were found in the district, the number of active patients reached 119
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 13 मरीज हैं जबकि एक मरीज बाहरी जिले का है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 119 हैं। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 118 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा संक्रमित मरीजों का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 95 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45468 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44934 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना काल में 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 637268 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed