फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुबह मतदान की शुरूआत धीमी

सुबह मतदान की शुरूआत धीमी

Mon, 13 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुबह मतदान की शुरूआत धीमी
पंचकूला। जिले में विधानसभा क्षेत्र के 197 मतदान केंद्रों में से कई केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की शुरुआत काफी धीमी रही। इससे मतदान करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-15 के मतदान केंद्र पर मतदाता करीब पौने घंटे तक वोट डालने के लिए लाइन में खड़े रहे, लेकिन प्रक्रिया इतनी धीमी गति से चल रही थी कि मतदाता हताश होकर वापस लौट गए। सेक्टर-15 के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुुंचे अनिल करीब 45 मिनट लाइन में खड़े रहे, लेकिन वह प्रक्रिया के धीमी गति से चलने के चलते हताश हो गए। उन्हें दिल्ली जाकर परीक्षा देनी थी, लेकिन वह सुबह-सुबह पहले वोट देकर निकलना चाहते थे। 45 मिनट बाद भी लाइन के आगे नहीं बढ़ने से तंग आकर वह वापस लौट गए। कुछ लोगों के आरोप हैं कि वोटर लिस्ट से उनके नाम ही गायब मिले। इन लोगों में सेक्टर-15 निवासी दंपती धर्मपाल जिंदल व शालू जिंदल समेत गुलशन कुमार, तीर्थ कुमार सोनी और महिला सरजीवन सोनी हैं। गुलशन कुमार ने बताया कि वह और उनके अन्य जानकार वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उनका नाम सूची से गायब था, जबकि उन्हें इस संबंध में कोई पूर्व सूचना तक नहीं थी। वोटर लिस्ट से उनका नाम क्यों कटा, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर पहुंचे कुछ अन्य लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट से कटे हुए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के ही पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने आए सेक्टर-15 निवासी एसआर आहुजा 75 भी वोटिंग प्रक्रिया की धीमी रफ्तार से परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि वोट डालने के लिए वह काफी देर से खड़े हैं, लेकिन लाइन आगे ही नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन


जेसीओ रिटायर्ड बुजुर्ग ने किया मतदान
जेसीओ के पद से सेवानिवृत्त हुई बुजुर्ग सुदर्शन कुुमारी (86) रविवार सुबह बेटे रनदीप बसीन के साथ वोट डालने पहुंची। रनदीप बसीन मां का हाथ पकड़कर उन्हें सहारा देते हुए वोट डलवाने पहुंचे। रनदीप बसीन ने बताया कि वह वर्ष 1992 से मतदान कर रहे हैं और मां सुदर्शन कुमारी तो आजादी के बाद से होते आए हर चुनाव पर मतदान करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग बूथ 126-129 पर रफ्तार धीमी
पोलिंग बूथ नंबर-126-129 पर मतदान की रफ्तार धीमी होने से लोग धूप में खड़े परेशान होते रहे। इस दौरान लोगों की पुलिसकर्मियों से मामूली नोकझोंक भी हुई। मतदान करने पहुंचे राजेश समेत कुछ अन्य महिलाओं ने कहा कि वोट के लिए उन्हें खड़े हुए काफी समय हो गया, लेकिन लाइन आगे ही नहीं बढ़ रही है।

ईवीएम में तकनीकी खराबी से लोग परेशान
पंचकूला के पोलिंग बूथ नंबर 23, 42 और 73 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी होने से मतदाता परेशान हुए। वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। पंचकूला मनसा देवी सेक्टर-4 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-21 के दून पब्लिक स्कूल और सेक्टर-8 के डीएवी स्कूल में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। कर्मचारियों ने ईवीएम ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगना बताया। इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी गई नजर
सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों समेत पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जबकि अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल समेत अन्य विशेष तैयारियां की गई थीं। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों सहित फ्लाइंग टीमें, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारियों ने भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed