फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विवाहिता से पति, सास, ससुर, ननद ने की मारपीट

विवाहिता से पति, सास, ससुर, ननद ने की मारपीट

Tue, 30 Apr 2019 02:43 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से पति, सास, ससुर, ननद ने की मारपीट
पंचकूला। सेक्टर-5 में विवाहिता से दहेज केे लिए पति, ससुर, सास, ननद की ओर से मारपीट करने पर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना में दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत चार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 26 जनवरी 2011 विष्णु के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में खर्च किया था। इसके बाद भी दहेज के लिए ताने देकर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगया कि महिला को उसके पति विष्णु, सास छिती, ससुर रामकिशोर कांतवास, ननद कल्लो ने उसके साथ कई बार मारपीट की। विवाहिता पर दबाव बनाया कि वह अपने पिता से पचास हजार रुपये की मांग करे। इस पर उसने मना कर दिया। आरोपी सास, ससुर, ननद ने विवाहिता से मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। आरोप लगाया कि उसके दो बच्चे उसके सास और ससुर ने अपने पास रखे हैं। उसके भाई से लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर और सास ने दहेज मांगना नहीं बंद किया है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसके तीन भाई हैं। कई बार पंचायती समझौता हुआ। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग फैसला नहीं मान रहे हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed