फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अप शिष्ट प्रबंधन से तैयार की गुंबद

अप शिष्ट प्रबंधन से तैयार की गुंबद

Tue, 19 Mar 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अप शिष्ट प्रबंधन से तैयार की गुंबद
पेक के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन से तैयार की गुंबद, पुरस्कृत
विज्ञापन


- कीर्ति भास्कर, यामिनी ग्रोवर, आशिमा व सचिन की टीम ने दिखाई प्रतिभा
-पेक पहुंचने पर निदेशक डॉ. धीरज सांघी ने गर्मजोशी से स्वागत

फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) की दो तकनीकी टीम को कचरा प्रबंधन पर बेहतर कार्य करने पर प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में हुए तकनीकी उत्सव में पुरस्कार पाने के बाद यह टीम सोमवार को पेक पहुंचीं। निदेशक डॉ. धीरज सांघी ने इनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुरस्कृत किया।

वर्ष 2014 में पेक में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स केनाम से एक अंतरराष्ट्रीय छात्र समूह गठित किया गया। इसी समूह की दो टीमों ने तकनीकी उत्सव में भाग लिया। कीर्ति भास्कर, यामिनी ग्रोवर, आशिमा व सचिन गर्ग की टीम ने डोम बिल्डिंग पर काम किया। टीम ने पहला स्थान पाया। इस टीम ने अपशिष्ट प्रबंधन पर बेहतर कार्य किया। समाचार पत्रों व डक्ट टप का उपयोग करके 1.2 व्यास का एक गुंबद तैयार किया। यह संरचना अपनी श्रेणी में नौ किग्रा भार को बनाए रखने में सक्षम थी। दूसरी टीम मं शामिल सचिन गर्ग, यामिनी ग्रोवर, आशिमा, कृति सलवन ने स्मार्ट सिटी चैलेंज का नमूना प्रस्तुत किया। उन्होंने शहर को स्मार्ट बनाने के तरीके बताए। देशभर से पहुंची टीमों में पेक की टीम का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट था, इसके कारण उन्हें तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed