फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के पास जलाया कचरा

ड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के पास जलाया कचरा

Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
ड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के पास जलाया कचरा
ड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के पास जलाया कचरा
विज्ञापन

धुआं उठने से लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड की बदबू से आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो चुका है। वहीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्री के पास सफाई कर्मचारियों ने इकट्ठे किए गए पॉलिथीन के ढेर में आग लगा दी। इससे धुआं उठने लगा और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

ड्डूमाजरा निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड की वजह से लोग पहले ही बहुत परेशान हैं। इस बीच यहां बार-बार लगने वाली आग लोगों को बीमार कर रही है। प्रशासन जल्द कोई कदम नहीं उठाएगा तो लोग बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे। दयाल कृष्ण ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड के कचरे से रिस कर आने वाला पानी दीवार के पास एकत्रित हो जाता है जिससे बदबू फैलती है। इस पानी के लिए कोई सीवरेज नहीं और न कोई सेफ्टी टैंक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह एक अभियान चलाएंगे और विभिन्न नेताओं द्वारा किए गए वादों को याद दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed