फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'बेखौफ आजादी' से छात्र संगठनों ने मनाई ब्लैक दिवाली, पुलिस से धक्का-मुक्की

'बेखौफ आजादी' से छात्र संगठनों ने मनाई ब्लैक दिवाली, पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 09 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
'बेखौफ आजादी' से छात्र संगठनों ने मनाई ब्लैक दिवाली, पुलिस से धक्का-मुक्की
‘बेखौफ आजादी’ से छात्र संगठनों ने मनाई ब्लैक दिवाली, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन

छात्राओं ने मिठाई के डब्बे में ‘दिवाली का गिफ्ट शर्म’ स्लोगन लिखकर वीसी के घर पर रखकर रोष जताया
छात्र संगठनों का डे-नाइट प्रोटेस्ट 11वें दिन में प्रवेश -बोले, मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन
दिवाली पर गर्ल्स ने किया डीन स्टूडेंट वेलफेयर वुमन एवं मैन दोनों के घर प्रदर्शन
रूबी सिंह
चंडीगढ़। ‘बेखौफ आजादी’ की रंगोली से बुधवार को छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के मैन गेट को सजाकर पूरे कैंपस में ब्लैक दिवाली मनाई। वहीं, 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने के लिए डे-नाइट प्रोटेस्ट कर रहे छात्र संगठनों ने मिठाई के डब्बे में ‘दिवाली का गिफ्ट शर्म’ स्लोगन लिखकर वीसी के घर पर रख कर रोष जताया। इस दौरान सिक्योरिटी पुलिस ने छात्राओं को वीसी के घर के अंदर जाने से रोका और हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पंजाब यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल को 24 घंटे के खुलवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने वीसी के अलावा डीन स्टूडेंट वेलफेयर वुमन नीना कपिलास एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर इमनुअल नाहर के घर पर जाकर प्रदर्शन किया। वीरवार को पीयू में इस डे-नाइट प्रोटेस्ट का 11वां दिन रहा।
ये जो डीन की बोली है, कुछ नहीं मीठी गोली है...
पंजाब यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से पिछले 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों की शर्त को सुनने के लिए दो बार छात्र काउंसिल प्रधान कनुप्रिया से बैठक की है। इनकी मांगों को अभी तक वेलफेयर ने स्वीकार नहीं किया। डीन के रवैये को देखकर बुधवार एवं वीरवार को ब्लैक दिवाली के दिन हाथों में स्लोगन ‘ये जो डीन की बोली है, कुछ नहीं मीठी गोली है’ के साथ अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

ब्लैक दिवाली मनाते हुए छात्र काउंसिल प्रधान ने पहने काले कपडे़
अपनी मांगों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी की हॉस्टल गर्ल्स ने कड़ा रुख अपना लिया है। दिवाली पर उन्होंने कैंपस में ब्लैक दिवाली मनाई। इसका नेतृत्व छात्र काउंसिल प्रधान कनुप्रिया ने किया। छात्रा ने ब्लैक सलवार सूट पहनकर अपना रोष जताया। कनुप्रिया ने हॉस्टल के गेट के सामने अन्य छात्राओं के साथ मिलकर ब्लैक दिवाली की रंगोली भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मांगें नहीं होगी पूरी, हम नहीं हटेंगे
छात्राओं ने मांगें पूरी न होने तक डे नाइट प्रोटेस्ट को जारी रखने की घोषणा कर दी है। वीरवार को प्रदर्शन के 11वें दिन भी इनसे मिलने कोई अधिकारी नहीं आया। गौरतलब है कि इस मामले में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने एक कमेटी का गठन किया था। हालांकि इस कमेटी ने 11 दिन में अभी तक छात्राओं से मात्र दो बार ही मीटिंग की है, जिसको लेकर छात्र संगठनों में अधिक रोष है। छात्र काउंसिल प्रधान कनुप्रिया ने बताया कि इस कमेटी की ओर से मात्र दो बार ही उनसे बातचीत की गई है।
सोमवार तक करना होगा इंतजार
इस मामले में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो इमनुअल नाहर ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में दिवाली की छुट्टियां हो गई हैं। इस मामले में वाइस चांसलर से विचार-विमर्श किया जाएगा। वे अभी बाहर हैं, सोमवार को उनके आने के बाद ही इस मामले में बात होगी।
कुछ वार्डन ने दी छिपकर स्टूडेंट को दिवाली की बर्धाई
हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं को पीयू की कुछ हॉस्टल वार्डन की ओर से दिवाली की बधाई छिप कर दी गई। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे पीयू प्रशासन की तरफ से नहीं आई हैं।

छात्राओं की ये हैं मांग
- 24 घंटे हॉस्टल को ओपन रखा जाए। इसमें अर्जी की शर्त स्वीकार नहीं।
- रजिस्टर पर एंट्री पर राजी।
- रात 11 बजे के बाद बाहर रहने पर फाइन हटाया जाए।
- ब्यॉयज हॉस्टल की तरह गर्ल्स हॉस्टल में नियमों को लागू किया जाए।
- गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लाइट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।
बॉक्स
‘दिवाली का गिफ्ट शर्म’ वीसी के घर पर रखने को छात्रों और सिक्योरिटी पुलिस में धक्कामुक्की
रंगोली बनाकर प्रोटेस्ट कर रही छात्राओं को प्रदर्शन करते देख पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी पुलिस की तैनाती भी सख्त रही। छात्र संगठन मिठाई के डब्बे में ‘दिवाली का गिफ्ट शर्म’ स्लोगन लिखकर वीसी के घर पर रखने जा रहे थे। इसी दौरान सिक्योरिटी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस और छात्रों में हल्की धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन छात्र अपने मकसद में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed