{"_id":"5a9da61c4f1c1bb06f8b4f2e","slug":"131520281116-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बुधवार कर्मचारी आएंगे साइकिल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बुधवार कर्मचारी आएंगे साइकिल पर
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बुधवार साइकिल पर आएंगे नगर निगम के हजारों कर्मचारी
निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने सभी विभाग प्रमुखों से बैठक कर दिया निर्देश
उस दिन निगम की कोई भी सरकारी गाड़ी नहीं चलेगी
साइकिल से आने पर कर्मचारी फील्ड के काम पर नहीं जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हर बुधवार को नगर निगम की कोई भी सरकारी गाड़ी नहीं चलेगी। यहां तक कि निगम के अपने कर्मचारियों के वाहन भी नहीं चलेंगे। नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर बुधवार को साइकिल पर ही घर से कार्यालय आएं।
निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने सोमवार को सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम में सात हजार कर्मचारी हैं, जिनमें से 3100 स्थायी हैं। नगर निगम के अनुसार साइकिल पर आने का आदेश सब पर जारी होगा। बैठक में सभी अतिरिक्त कमिश्नर, इंजीनियरिंग, सैनिटेशन और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहर में लाखों रुपये खर्च करके साइकिल ट्रैक बनाए हैं, लेकिन अभी इनका ठीक तरह से प्रयोग नहीं हो पा रहा है। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बुधवार को साइकिल पर आने पर कोई भी फील्ड के काम पर नहीं जाएगा। अगर किसी दूसरे विभागों में बैठक में जाना पड़े तो भी साइकिल पर ही जाया जाए। सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि 5 बजे सही समय पर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। यह आदेश खुद कमिश्नर पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
मेडिकल अनफिट कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे आदेश
यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे जो मेडिकल फिट नहीं हैं। जो लोग चंडीगढ़ के साथ लगते शहरों में रहते हैं वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर सकते हैं। कमिश्नर ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीन कर्मचारी बुधवार को साइकिल पर आए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को साइकिल ट्रैक का प्रयोग करने के लिए कहा है और इस पर सुझाव भी देने के लिए कहा है। कमिश्नर का कहना है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह निर्णय लिया गया है।
बॉक्स
मेयर भी आएंगे साइकिल पर
मेयर देवेश मोदगिल ने भी कर्मचारियों का साथ देने का दावा किया है। मेयर का कहना है कि वे भी हर बुधवार को नगर निगम में साइकिल पर ही आएंगे। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए यह एक अच्छी पहल है। मोदगिल ने कहा कि 2015 में जब पूनम शर्मा मेयर थीं तब भी वे और पूनम शर्मा सदन की बैठक में साइकिल पर आ चुके हैं।