फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीरत बोली-जेल अधीक्षक ने की अभद्रता, खींचा मेरा दुपट्टा

सीरत बोली-जेल अधीक्षक ने की अभद्रता, खींचा मेरा दुपट्टा

Thu, 29 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीरत बोली-जेल अधीक्षक ने की अभद्रता, खींचा मेरा दुपट्टा
एकम हत्याकांड की आरोपी ने जेल सुपरिंटेंडेंट पर लगाया यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एकम हत्याकांड में नाभा जेल में बंद सीरत कौर ढिल्लों ने जेल सुपरिंटेेंडेंट पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सीरज ने जज को दी शिकायत में कहा है कि जेल अधीक्षक उसे प्रताड़ित करते हैं और उस पर भद्दे कमेंट करते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं। कोर्ट ने सीरत की एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया है। साथ ही जेल डिपार्टमेंट को दो दिन में आरोपी अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सीरत ने जज को दी अपनी शिकायत में कहा है कि जेल सुपरिंटेंडेंट करनजीत सिंह संधू ने उसे अपने कमरे में बुलाकर कहा कि यदि वह चाहे तो उसे जेल में सारी सुविधाएं मिल सकती हैं। जेल में कोई उसे परेशान भी नहीं करेगा, वह आराम से रह सकती है। जेल में ही शराब का इंतजाम भी वह करवा देंगे। सीरत का आरोप है कि उसने संधू की बात मानने से इनकार किया तो वह गुस्से से भर गया। उसके साथ अभद्रता पर उतर आया। जब वह ऑफिस से निकलने लगी तो दुपट्टा खींचकर रोकने की कोशिश की। लेकिन वह वहां से चली आई। सीरत ने बताया कि उसने अपने वकील के माध्यम से जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीरत के वकील मनजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी तरफ से बुधवार को कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अदालत ने जेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने किया खंडन
जेल सुपरिंटेंडेंट ने सीरत के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जेल में कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी होती है। उन्होंने कहा डीआईजी भी शाम को ही मामले की जांच करके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरत बोली-जेल अधीक्षक ने की अभद्रता, खींचा मेरा दुपट्टा
जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ जज को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
जेल अधीक्षक बोले-आरोप झूठे, जेल में कैमरे लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed