फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   13 new cases of Karona infection found in Panchkula

पंचकूला में करोना संक्रमण के 13 नए मामले पाए गए

Wed, 10 Feb 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
13 new cases of Karona infection found in Panchkula
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले पाए गए हैं। इसमें 10 मामले पंचकूला के हैं, जिसमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या अब सिर्फ 94 रह गई है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.70 फीसदी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या बढ़ाकर करीब एक हजार तक कर दी गई है। इसके माध्यम से प्रयास यह किया जा रहा है कि बची आबादी को जल्द से जल्द कवर किया जा सके। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 168499 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

इसमें से अब तक जिले में कुल 13902 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। जिसमें से पंचकूला में 10621 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10380 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed