फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   13 extension lecturers protesting arrested

प्रदर्शन कर रहे 13 एक्सटेंशन लेक्चरर्स गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
13 extension lecturers protesting arrested
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे 13 एक्सटेंशन लेक्चरर्स के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। लेक्चरर्स की पहचान राकेश कुमार भिवानी, पंकज आर्य कैथल, अनिल कुमार चरखी दादरी, कुलदीप सिंह झझर, संजय कुमार कैथल, मंजीत सिंह हिसार, डॉ. राजपाल चरखी दादरी, पूजा भिवानी, आशा महेंद्रगढ़, डॉ. रेखा कैथल, तरुणा भिवानी, सरोज रोहतक व ईश्वर सिंह गांव नगल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को बुधवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक्सटेंशन लेक्चरर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पहुंचे थे। सभी प्रदर्शनकारी सेक्टर-18 की सड़क पर आकर बैठ गए और अपनी मांगों को मनवाने की हरियाणा सरकार से मांग करने लगे। इसके बाद चंडीगढ़-पंचकूला आने जाने वाले लोगों का रास्ता पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। सड़क को करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने बंद रखा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार के साथ हल्के बल का प्रयोग करते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान एसीपी राजकुमार, महिला थाना की एसएचओ नेहा व अन्य पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने धारा 186, 283, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed