फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12th class student hanged herself to death

Panchkula News: 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 16 May 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
12th class student hanged herself to death
कंपार्टमेंट आने के बाद तनाव में थी नाबालिग, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कालका अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार छात्रा हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट आने के बाद तनाव में थी। वह नीट परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। शुक्रवार को घटना के समय छात्रा घर पर अपनी मां के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन

काफी देर तक घर में कोई हलचल न होने पर मां उसे देखने कमरे में गई, लेकिन वह वहां नहीं मिली। बाद में घर की खिड़की के पास बनी ग्रिल पर छात्रा चुन्नी के सहारे लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए कालका एसडीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed