{"_id":"5cc7655cbdec220703529da8","slug":"121556571484-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद दिलीप शर्मा की भाजपा में वापसी, पूर्व पूनम शर्मा भी तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद दिलीप शर्मा की भाजपा में वापसी, पूर्व पूनम शर्मा भी तैयारी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय पार्षद दलीप शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्षद शर्मा का सांसद किरण खेर और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने स्वागत किया। दलीप शर्मा ने कहा कि कुछ परिस्थितियां ऐसी बन गईं थीं, जिसकी वजह से पार्टी से जाना पड़ा था, लेकिन अब घर वापसी हो गई है। दलीप के भाजपा में शामिल होने से एक बार फिर नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 20 हो गई है। सतीश कैंथ के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर संख्या 19 हो गई थी। वहीं, साल 2015 में वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ने वाले वरिंदर गुलेरिया भी भाजपा में शामिल हुए।
टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी थी पार्टी
पिछले नगर निगम चुनाव में दलीप शर्मा वार्ड नंबर 19 से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके बजाय राजकिशोर को टिकट दे दिया था, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और दलीप शर्मा की आपस में बिगड़ गई। नाराज होकर दलीप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। हालांकि, जीतने के बाद से दलीप लगातार भाजपा के पक्ष में ही रहे हैं।
पूनम शर्मा भी भाजपा में हो सकती हैं शामिल
महिला कांग्रेस की प्रधान और शहर की मेयर रह चुकीं पूनम शर्मा भी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार पूनम शर्मा के संपर्क में हैं। इसकी पुष्टि खुद पूनम शर्मा ने की है। गौरतलब है कि शहर के टिकट के लिए दावेदारी करने वाली नवजोत कौर सिद्धू के लिए पूनम शर्मा अपनी ही पार्टी के खिलाफ हो गईं थीं। वह पार्टी ऑफिस पर ताला लगाकर करीब 20 घंटे धरने पर बैठी रहीं। पूनम शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल शुरू से ही एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं। नवजोत कौर सिद्धू को टिकट नहीं मिलने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पूनम शर्मा किसी अन्य पार्टी का दामन थाम सकती हैं।