{"_id":"5c2fb8ccbdec2256bf2a54bd","slug":"121546631372-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 से 13 जनवरी तक ले सकते है खाने का लुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 से 13 जनवरी तक ले सकते है खाने का लुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में कश्मीरी पंडित फूड फेस्टिवल का तड़का
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-35 जेडब्ल्यू मेरियट में शुक्रवार को कश्मीरी पंडित फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। आयोजन में एग्जीक्यूटिव शेफ नवीन हांडा और कश्मीर से आई हेड शेफ रजनी झिंशी मौके पर मौजूद रहीं। खाने के शौकीन 5 से 13 जनवरी तक कश्मीरी फूड फेस्ट में कश्मीरी खाने का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम में मोदर पुलाव, सूफ्ता दम आलू, चमन कलिया, मुनी गाड़, चिकन और कीमा बनाया गया। रंजनी झिंशी ने कहा कि कश्मीरी डिशेज वेजिटेरियन और नोन वेजिटेरियन दोनों के लिए अच्छा बैलेंस हैं। कश्मीरी फूड स्लो कुकिंग है। इसकी खास बात यह है कि यह लहसुन, टमाटर और प्याज के बिना बनाया जाता है। उसके बाद भी इसमें कश्मीरी वाजवान जैसा फ्लेवर मिलता है। इसमें वर मसाले का प्रयोग किया जाता है। वर मसाला 13 अलग-अलग मसालों का मिश्रण हैं। यह मसाले घर पर ही तैयार किए जाते है। वर मसाले में तेज पत्ता, हरी इलायची, हिंग, लौंग पाउडर, सूखी अदरक पाउडर और मस्टर्ड ऑयल होता है। फूड में मोटी इलायची का स्ट्रांग फ्लेवर होता है। साथ ही कश्मीरी फूड में सौंठ, मिल्क और दही का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। नवीन हांडा ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को नई जानकारी देना है कि बिना लहसुन प्याज के वेजिटेरियन और नोन वेजिटेरियन खाना भी बनता है। यह खाना काफी हेल्दी है। इसमें सौंफ, सौंठ जैसी चीजों का प्रयोग होता है। मुनी गाड़ डिश में मछली और मूली को साथ में बनाया गया है। शहर में यह जानकारी किसी को नहीं होगी कि मूली के साथ मछली को भी पकाया जा सकता है। कश्मीरी फूड सर्दियाें में गरमाहट के लिए बहुत अच्छा है। मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए केसर के स्वाद वाले शहद में उबले हुए नट्स से सूफ्ता तैयार किया गया है।