फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एप सिर्फ 26 प्रतिशत लोग प्रयोग कर रहे

एप सिर्फ 26 प्रतिशत लोग प्रयोग कर रहे

Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
एप सिर्फ 26 प्रतिशत लोग प्रयोग कर रहे
सिर्फ 26 प्रतिशत लोग स्वच्छता एप पर सक्रिय
विज्ञापन

जबकि साढ़े 35 हजार से ज्यादा लोगों ने किया एप डाउनलोड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए अब तक 35 हजार 557 शहरवासियों ने स्वच्छता एप डाउनलोड किया है। हालांकि इनमें से 74 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो स्वच्छता एप पर सक्रिय नहीं हैं सिर्फ 26 प्रतिशत लोग ही सक्रिय हैं। स्वच्छता एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवाने का नगर निगम ने अभियान चलाया था। अभियान के दौरान लोगों को एप दिखाकर निशुल्क पेड पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा भी दी गई थी।
हाउसिंग और शहरी मामले के मंत्रालय की साइट पर प्रतिदिन एप को डाउनलोड करने और उन्हें प्रयोग कर रहे लोगों का डाटा ऊपर नीचे होता है। इसके अनुसार चंडीगढ़ में अब तक 35 हजार 557 लोगों ने एप डाउनलोड किया है लेकिन इनमें से 9149 लोग ही सक्रिय हैं, जबकि 26 हजार 408 लोग डाउनलोड करने के बाद बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस एप पर कचरे की तस्वीर आने के 24 घंटे के भीतर इसकी सफाई होना अनिवार्य है। प्रतिदिन इस एप पर 700 से 800 शिकायतें आ रही हैं जिन्हें 24 घंटे के भीतर दूर करने का दावा किया जा रहा है। एप को डाउनलोड करवाने के लिए नगर निगम कमिश्नर खुद कालेज और पीयू में छात्र छात्राओं के बीच भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले साल चंडीगढ़ लोगों की फीडबैक न आने के कारण दूसरे से 11 वे नंबर पर पहुंच गया था इसलिए इस बार नगर निगम की ओर से लोगों को ज्यादा से ज्यादा एप डाउनलोड करवाने और फीडबैक देने का अभियान चलाया गया है।

एप का प्रयोग करने मे तेलंगाना नंबर-1 पर
स्वच्छता एप डाउनलोड कर प्रयोग करने पर तेलंगाना नंबर-1 पर है। तेलंगाना में कुल 54146 लोग एप पर सक्रिय हैं, जबकि यहां पर 56134 ने एप डाउनलोड किया हुआ है।

किस तरह की शिकायतें एप पर पोस्ट की जा सकती हैं
गंदगी, डस्टबीन की सफाई न हो रही हो, कचरे की गाड़ी न आई हो, अगर कहीं पर मृत पशु पड़ा हुआ हो, जन शौचालय में भराव हो रहा हो या फिर शौचालय की सफाई न हो रही हो इन सब की शिकायतें एप पर डाली जा सकती हैं।


अतिरिक्त कमिश्नर सौरभ मिश्रा का कहना है कि एप पर आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाता है। अगर कोई कर्मचारी समय सीमा के भीतर समस्या को दूर नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। शहरवासियों को सफाई होने के बाद अपना फीडबैक भी देना चाहिए। इससे शहर की सक्रियता के बारे में भी पता चलता है। उनका कहना है कि इस बार शहर की रैंकिंग में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed