फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   manan2

manan2

Fri, 22 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
manan2
भाजपा-अकाली लीडरशिप के साथ सलारिया ने भरा पर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले समूची लीडरशिप ने गुरदासपुर के चंदन पैलेस में एक जनसभा आयोजित की। इस दौरान अव्यवस्था ने भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को भी परेशान कर दिया। वर्करों का हजूम इस कदर सीनियर नेताओं से सेल्फी लेने को आतुर था कि मंच की मर्यादा को भी अनदेखा कर दिया गया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे स्वर्ण सलारिया डिप्टी कमिश्नर व जिला चुनाव अधिकारी गुरदासपुर के कार्यालय में नामांकन दाखिल कराने के लिए पहुंचे। स्वर्ण सलारिया पत्नी संतोष स्वर्ण सिंह सलारिया ने कवरिंग केंडीडेट के तौर पर अपने कागज दाखिल किए।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले स्वर्ण सलारिया एक पैलेस में पहुंचे। वहां उनके साथ अकाली-भाजपा की समूची लीडरशिप मौजूद। अव्यवस्था इतनी थी कि वर्करों को संभालने के लिए अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने गुस्से में लोगों का डांटा। इसके बाद करीब 15 मिनट वर्कर शांत तो जरूर हुए, लेकिन फिर व्यवस्था पहले जैसी ही हो गई। इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, पठानकोट से पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, भोआ हलके की पूर्व विधायक सीमा, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सेवा सिंह सेखवां, गुरदासपुर के पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली बटाला के मौजूदा विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, भाजपा नेता राकेश राठौर, पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, भाजपा नेता बालकृष्ण मित्तल दीनानगर से पूर्व विधायक बिशनदास, श्री हरगोबिंदपुर से पूर्व विधायक देशराज दुग्गा, एडवोकेट अमरजोत सिंह बब्बेहाली मौजूद थे।
विज्ञापन

सलारिया का पूरा समर्थन: कविता खन्ना
स्वर्गीय विनोद खन्ना की पत्नी व भाजपा नेता कविता खन्ना ने अपने संबोधन दौरान कहा कि पार्टी की ओर से स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनका वह पूरा समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की सच्ची सिपाही हैं। पार्टी की जीत के लिए वह पूरी मेहनत करेंगी। वहीं प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार से लोग दुखी हो चुके हैं। कैप्टन सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं। अभी तक किसी भी घर में सरकारी नौकरी नहीं दी गई । सरकार बने छह माह से अधिक का समय बीत चुका है, किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर स्वर्गीय विनोद खन्ना के शेष कार्यों को वह जल्द पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण सलारिया के पास करीब 584 करोड़ की संपत्ति
गुरदासपुर।
भाजपा उम्मीदवार मुंबई के उद्योगपति स्वर्ण सलारिया कुल 583 करोड़ 73 लाख 77 हजार 22 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इनकी संतोष स्वर्ण सिंह सलारिया पत्नी के पास कुल 147 करोड़ 15 लाख 79 हजार 396 रुपये की जायदाद है। सलारिया पर बैंक का कर्ज 9 करोड़ 71 लाख रुपये है। इनकी पत्नी पर 41 करोड़ 12 लाख 932 रुपये 93 पैसे का बैंक लोन है। अपने नामांकन के समय हलफिया बयान में स्वर्ण सलारिया ने अपनी यह आय घोषित की है।
स्वर्ण सलारिया ने साल 2015-2016 में आयकर विभाग को अपनी आय 81 लाख 77 हजार 800 रुपये घोषित की थी। पत्नी ने 39 लाख 73 हजार 210 रुपए विभाग को बताए थे। हलफिया बयान के अनुसार सलारिया पर कोई भी केस नही चल रहा। संपत्तिका विस्तृत ब्यौरा देते हुए सलारिया ने बताया कि उनके पास कैश के रूप में 1 लाख 52 हजार 514 रुपए हैं। इसी तरह इनकी पत्नी के पास 2 लाख 6 हजार 521 रुपये हैं। सलारिया के बैंकों में एफडी व अन्य जमा 1 करोड़ 46 लाख 28 हजार 519 है। पत्नी के पास 22 लाख 43 हजार 614 रुपए के एफडी है। सलारिया ने शेयर तथा बांड में कुल 12 करोड़ 92 लाख 31 हजार 100 रुपये लगाए है। पत्नी ने 11 करोड़ 06 लाख 72 हजार 400 रुपये बांड शेयर इत्यादि में लगाए है।

एनएसएस व इंश्योरेंस पालिसी सलारिया ने 4 लाख 16 हजार रुपए और पत्नी ने 14 लाख 77 हजार रुपये पालिसी में लगाए है। सलारिया और पत्नी के पास एक भी कार नही है। स्वर्ण के पास 3 लाख 52 हजार 630 रुपए की ज्वैलरी है। पत्नी के पास 65 लाख 25 हजार 652 रुपये की ज्वैलरी है। सलारिया के पास कुल चल संपत्ति के तौर पर 130 करोड़ 63 लाख 77 हजार 22 रुपये और पत्नी के पास 62 करोड़ 55 लाख 79 हजार 396 रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपति के तौर पर सलारिया के पास 453 करोड़ 10 लाख रुपये है। पत्नी के पास 84 करोड़ 60 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed