फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फरीदाबाद के लिए महत्वपूर्ण

फरीदाबाद के लिए महत्वपूर्ण

Sat, 01 Jul 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए महत्वपूर्ण
फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ऋण लेगी सरकार
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) से ऋण लेगी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि सरकार इस मसले पर विचार कर रही है। इस संदर्भ में यहां हुई बैठक में ढेसी ने कहा कि बोर्ड समय-समय पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अवसंरचना विकास परियोजना के 75 प्रतिशत तक का दीर्घकालिक रियायती वित्त प्रदान करता है।
बैठक में मुख्य सचिव को बताया गया कि मार्च 2017 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड ने 299 आधारभूत संरचनाओं और अन्य क्षेत्रों में वित्तपोषित किया है, जिनमें से 250 परियोजनाएं जिनकी अनुमानित कीमत 16,909 करोड़ रुपये की थी। जिनके लिए 7,324 करोड़ रुपये ऋण मंजूर किया गया था। इसके अलावा, 49 आधारभूत संरचनाओं की परियोजनाओं के लिए 6,196 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। यह कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एनसीआर योजना बोर्ड स्मार्ट सिटी और अमरुत योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त प्रदान करने पर विचार चल रहा है। जिसके लिए एशियन विकास बैंक द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहायता के लिए परामर्शदाता टीम भी नियुक्त की जाएगी। यह टीम एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न शहरों का दौरा करेगी। बैठक में नगर एवं आयोजन विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय विभाग के निदेशक शेखर विद्यार्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed