फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हाथ पर दांत से काटकर भाग निकली थी बच्चियां, बख्शीखाने के कैदियों ने की हत्यारोपी की पिटाई

हाथ पर दांत से काटकर भाग निकली थी बच्चियां, बख्शीखाने के कैदियों ने की हत्यारोपी की पिटाई

Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हाथ पर दांत से काटकर भाग निकली थी बच्चियां, बख्शीखाने के कैदियों ने की हत्यारोपी की पिटाई
पंचकूला। सेक्टर-14 की बैल कालोनी के समीप खाली प्लॉट में 18 वर्षीय हत्यारोपी लखपत ने जिस पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की, वह उसका तीसरा निशाना थी। कालोनी के लोगों ने बताया कि हत्यारोपी ने सोमवार की सुबह पहले दो अन्य बच्चियों को कंजक पूजन पर खाने का लालच देकर साथ ले जाने का प्रयास किया था। लेकिन दोनों बच्चियां लखपत के हाथ पर दांत से काटने का प्रयास कर उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली थी। लोगों को यह जानकारी हत्यारोपी के गिरफ्तार होने पर उन्हीं दोनों बच्चियों ने दी। इसके बाद हत्यारोपी पांच वर्षीय बच्ची को कंजक पूजन का प्रलोभन देकर पास के खाली प्लॉट की झाड़ियों में ले गया था। जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म कर पत्थर पर सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही खुलासा हुआ है कि हत्यारोपी ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसके सिर को पत्थर पर पटका था। सेक्टर-14 थाने के पुलिसकर्मियों ने हत्यारोपी को हत्या व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


बख्शीखाने के कैदियों ने की हत्यारोपी की धुनाई
कोर्ट ने हत्यारोपी लखपत को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश देने के बाद पुलिस ने उसे जिला अदालत के बख्शीखाने में बंद कर दिया। यहां पहले से बंद कैदियों ने उसके बख्शीखाने में आने के कुछ ही देर बाद उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान कैदियों ने लखपत से गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


परिवार ने हत्यारोपी के लिए फांसी की मांग
बच्ची के पिता ने अदालत से हत्यारोपी को फांसी देने की मांग की है। पिता ने कहा कि वह बेटी से हैवानियत और उसकी हत्या करने वाले लखपत को सजा दिलाने के लिए अंत तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनकी पत्नी काम नहीं करेगी और न ही बच्चों को अकेला छोड़कर घर से जाएगी। बच्ची के पिता ने कहा कि वह अकेले ही परिवार का पालन-पोषण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले आया था बच्ची का परिवार
बच्ची के पिता ने बताया कि वह कामकाज के लिए तीन महीने पहले ही पंचकूला के सेक्टर-14 की झुग्गी में रहने लगे थे। जबकि हत्यारोपी लखपत करीब 10 साल से परिवार समेत यहां रह रहा था। बताया कि हत्यारोपी लखपत को सेक्टर-14 के ही कांप्लेक्स में लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़ा भी था। लेकिन लोगों ने इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। बच्ची की मां वारदात के बाद से बदहवास हालत में है। वह किसी से बात तक नहीं कर पा रही हैं।

दुखी परिवार से मिलने आए नेता व अन्य लोग
बच्ची के परिवार से मंगलवार को कांग्रेसी नेता सुधा भारद्वाज उनके पति संजीव भारद्वाज व अन्य लोगों सहित पहुंची। साथ ही समाजसेवी रचना रॉय भी परिवार से मिली। इसके अलावा उन्होंने झुग्गी में रहने वाले लोगों को बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि वे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ें।


एक ही गांव के हैं हत्यारोपी और पीड़ित परिवार
वारदात को अंजाम देने वाला हत्यारोपी लखपत और बच्ची का परिवार मूल रूप से यूपी, हरदोई के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी जान पहचान होने के चलते उनका एक दूसरे के घर आना जाना भी था। यही कारण है कि बच्ची लखपत के कंजक पूजन पर खाने के प्रलोभन में आकर उसके साथ खाली प्लॉट में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed