फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लेनदार बोले, मृतका के पति से दिलाएं हमारे पैसे

लेनदार बोले, मृतका के पति से दिलाएं हमारे पैसे

Tue, 30 Apr 2019 02:43 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
लेनदार बोले, मृतका के पति से दिलाएं हमारे पैसे
पंचकूला। कमेटी के नाम पर करीब पचास लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला नीलम पाठक और उसके पति वीरेंद्र पाठक के खिलाफ डीसीपी ऑफिस में लोगों ने शिकायत दी है। लोगों ने डीसीपी कमलदीप गोयल से मिलकर गुहार लगाई कि हमारे कमेटी के पैसे नीलम पाठक के पति वीरेंद्र पाठक से दिलाए जाएं। उसने हमसे लाखों की धोखाधड़ी की है। कमेटी के नाम पर लिए गए पैसे नीलम पाठक ने नहीं वापस किए और उसने आत्महत्या कर ली है। इसलिए हमें अधिक नुकसान हुआ है। चंडीमंदिर पुलिस ने लोगों की शिकायत पर महिला नीलम पाठक पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने 17 लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखा थे। महिला नीलम पाठक के सुसाइड नोट के आधार पर चंडीमंदिर पुलिस ने 17 लोगों पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


लोगों का कहना महिला ने अपने बच्चों को विदेश में किया सेटल
शिकायत करने आए सरनजीत सिंह, गुरमुख सिंह ने कहा कि महिला ने कमेटी के नाम पर हमसे पैसे लिए थे। महिला ने अपने बच्चों को कनाडा और अमेरिका में सेटल कर दिया है। हमारे पैसे की रिकवरी उसके पति वीरेंद्र पाठक से की जाए। नीलम बीमारी का बहाना कर अपने भाई के घर जालंधर चली गई थी। हालांकि मामले की जानकारी के बाद डीसीपी कमलदीप गोयल ने लोगों को आश्वास दिया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed