फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रंग-बिरंगे ड्रेस पहन प्राईमरी के छात्रों ने दी परफॉर्मेंस

रंग-बिरंगे ड्रेस पहन प्राईमरी के छात्रों ने दी परफॉर्मेंस

Tue, 05 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रंग-बिरंगे ड्रेस पहन प्राईमरी के छात्रों ने दी परफॉर्मेंस
(फोटो सहित)
विज्ञापन

घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए रे..

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति से जीता दिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए रे.. की प्रस्तुति देकर जैसे ही नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति की भावना उजागर की तो उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। मौका था महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया के वार्षिक समारोह के समापन का। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में विवेक अत्रेय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वैदिक मंत्रोचारण और गणेश वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी के बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर फैंसी ड्रेस शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राइम्स भी गुनगुनाई और घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम.. छूना है आसमान.. जैसे गानों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही एनवायरमेंट फिल्म पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को लोगों के सामने पेश किया। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। पढ़ाई तथा अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को इनाम तथा सर्टिफिकेट भी दिए गए।


बच्चों के उत्थान में अभिभावकों का अहम रोल
इस मौके पर विवेक अत्रेय ने कहा कि बच्चों के उत्थान में अभिभावकों की भी अहम जिम्मेदारी है। बच्चों के लिए समय निकलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। बच्चे आलस्य को त्याग अपने कार्यों को स्वयं करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ ने की। उन्होंने स्टूडेंट्स की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सीबीएसई के पूर्व रीजनल डायरेक्टर डीआर यादव, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, प्रकाश चंद्र शर्मा, शशि शंकर तिवारी, अमित गर्ग, सुनील गुप्ता, विजय जिंदल, विक्रांत शर्मा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed