फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत

मौसम विभाग का अलर्ट, ट्राइसिटी में आज और कल भारी बारिश के आसार

Fri, 22 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत
- फोटो : File Photo
मानसून की विदाई का वक्त आ चुका है। जाते-जाते वह पूरे शहर को अच्छी तरह से भिगोना चाहता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार व शनिवार को चंडीगढ़ सहित पूरे ट्राइसिटी में अच्छी बारिश की संभावना है। पंजाब व हरियाणा के लिए चेतावनी जारी की गई है। दोनों ही प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। चंडीगढ़ में दोपहर बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी बदलाव आ सकता है। दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री, जबकि रात के तापमान में तीन से चार डिग्री।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पिछले चार साल के मुकाबले अच्छी बारिश हुई है। इसके बावजूद करीब 18 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। तय पैमाने के तहत चंडीगढ़ में 800.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 659.4 एमएम बारिश हुई है। करीब 18 फीसदी की कमी है। यदि 22-24 को अच्छी बारिश होती है तो यह कमी भी पूरी हो जाएगी। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से शनिवार के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed