Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   112 teachers from PM SHRI schools to visit Bengaluru to learn about mental health

Panchkula News: पीएम श्री स्कूलों के 112 शिक्षक जाएंगे बेंगलुरु, सीखेंगे मेंटल हेल्थ के गुर

Sat, 07 Nov 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
112 teachers from PM SHRI schools to visit Bengaluru to learn about mental health
पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें पंचकूला से 6 प्रतिभागियों समेत प्रदेश के 11 जिलों के 112 शिक्षकों सहित कुल 116 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 17 नवंबर से 21 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में होगा। यात्रा के दिन इसमें शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम स्थल द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु रहेगा।
विज्ञापन

इस एक्सपोजर विजिट में फरीदाबाद से 6, फतेहाबाद से 14, कुरुक्षेत्र से 12, महेंद्रगढ़ से 11, पलवल से 11, पंचकूला से 6, पानीपत से 11, रेवाड़ी से 10, रोहतक से 6, सोनीपत से 11 और यमुनानगर से 14 शिक्षक शामिल होंगे। कार्यक्रम वार्षिक कार्य योजना एवं बजट वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन और समग्र वेलनेस से जुड़ी प्रथाओं से अवगत कराना है। इससे शिक्षक स्कूलों में सकारात्मक, स्वस्थ और सहयोगात्मक वातावरण बना सकेंगे। आज के दौर में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों पर भी काम का दबाव बढ़ा है। ऐसे में यह प्रशिक्षण उनके लिए उपयोगी माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को परिषद द्वारा पत्र जारी कर सभी एडीसी-कम-चेयरपर्सन समग्र शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयकों को इस बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed