{"_id":"5c2fb8c8bdec22569a51bd65","slug":"111546631368-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कर पाएंगे फीस को लेकर मनमानी, ड्रा से पहले किया स्कूलों की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कर पाएंगे फीस को लेकर मनमानी, ड्रा से पहले किया स्कूलों की पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
8 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली तो खैर नहीं
शहर के प्राइवेट स्कूल संचालकों को प्रशासन ने जारी किया फरमान
15 जनवरी से शुरू होगी एंट्री लेवल एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन 15 से शुरू होगी। यह एडमिशन केजी से लेकर प्री नर्सरी कक्षा के लिए होगी, लेकिन इस बार स्कूलों की ओर से मनमानी फीस नहीं वसूली जाएगी। यहीं नहीं, सभी प्राइवेट स्कूलों को अपनी फीस की तमाम जानकारी शिक्षा विभाग को जल्द पेश करनी होगी। यह नोटिस वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किया है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि साल में 8 फीसदी से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह कदम शहर के प्राइवेट स्कूलों में चल रहे नर्सरी के दाखिले में भारी भरकम फीस बढ़ोतरी की आ रही शिकायतों के बाद उठाया है। गौरतलब है कि शहर में निजी स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर खींचतान होती है। अभिभावकों से शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी स्कूल संचालक से प्रतिवर्ष आठ फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ोतरी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया है। 15 दिसंबर से लेकर 18 जनवरी तक स्कूलों में ड्रा निकाल कर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह जनरल श्रेणी की एडमिशन के लिए ड्रा होगा। हालांकि कुछ स्कूलों का ड्रॉ 24 से लेकर 31 जनवरी तक निकाला जाएगा।