फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा उठकर चले गए

एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा उठकर चले गए

Fri, 21 Dec 2018 02:16 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा उठकर चले गए
एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा बैठक से उठकर चले गए
विज्ञापन

पहली बार रात दस बजे तक चला सदन, 35 एजेंडों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक वीरवार को ऐतिहासिक रही। सदन की बैठक सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चली। इसमें 35 एजेंडों पर चर्चा हुई। रात करीब साढ़े 9 बजे एजेंडा आइटम नंबर 32 पर चर्चा के दौरान नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरभ मिश्रा नियमों का हवाला देकर पार्षद राजेश गुप्ता को बोलने के लिए मना किया, जो राजेश कुमार गुप्ता के यह कहने पर कि गांव बसा नहीं..., इस पर अधिकारियों ने विरोध किया।
विरोध के कारण सभी अधिकारी अपनी सीट से उठ खड़े हुए। नगर निगम कमिश्नर भी भड़क उठे। सभी अधिकारियों के उठने के बाद सदन में चुप्पी छा गई। बाद में मेयर देवेश मोदगिल के आग्रह पर फिर कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन एडिशनल कमिश्नर अपनी सीट पर वापस नहीं लौटे। पार्षद राजेश कालिया के यह कहने पर भी मामला गर्म हो गया, जब उन्होंने ‘उसने’ शब्द का प्रयोग किया। सौरभ मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि उसने मुझे ऐसा बोला। इसके बाद अधिकारी और पार्षद भिड़ गए। नगर निगम कमिश्नर को कहना पड़ा कि आफिसर की कोई इज्जत नहीं है क्या। फिर कमिश्नर भी उठ गए, लेकिन मामले को मेयर देवेश मोदगिल ने संभाल लिया। पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि सदन में अधिकारियों का मान सम्मान जरूरी है। तभी सदन का मान बढ़ेगा।
विज्ञापन


यह हुआ था...
एजेंडा आइटम नंबर 32 में कार बाजार की साइट की ऑक्शन पर चर्चा शुरू हुई। इस पर राजेश गुप्ता बोलने के लिए खड़े हुए और अपनी बात रखनी शुरू की, लेकिन सौरभ मिश्रा ने कहा कि आप इस एजेंडा पर नहीं बोल सकते। क्योंकि ऐसा प्रावधान है कि जिसका कोई काम होता है और सदन में उस विषय पर चर्चा होती है तो वह सदस्य इस पर सदन में बात नहीं कर सकता। चूंकि कार बाजार पर चर्चा हो रही थी और पार्षद राजेश गुप्ता भी कार बाजार चलाते हैं। यहीं मामला गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिसंबर को साइट का होगा ड्रा...
कार बाजार केएजेंडा पर 37 कार डीलरों के अलावा 18 और साइट की ऑक्शन की जाएगी। इसके लिए 27 दिसंबर तक अपनी शर्तें पूरी कर लें, जिनको नगर निगम ने ब्लैक लिस्ट किया है, उनके बारे में भी कहा गया है कि वे भी अपनी पुरानी फीस और अन्य जरूरी दस्तावेज देकर इसमें शामिल हो सकते हैं। 28 दिसंबर को साइट का ड्रा होगा।


वायरल आडियो पर बोले कमिश्नर
नगर निगम सदन की बैठक में देवेंद्र सिंह बबला द्वारा वायरल आडियो की खबर छपने के बारे में पूछने पर नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि आडियो रिकार्डिंग की बात चार दिनों से चल रही है। जलालाबाद के पास का कोई आदमी जिसका नाम बीके चौधरी है, उन्होंने शिकायत दी थी। लोकल गवर्नमेंट से मेरे पास चिटठी आई थी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आडियो नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का जो एड्रेस लिखा था, उस पर हमने चिट्ठी भेजी कि आकर हमें आडियो दें ताकि इस पर जांच की जा सके, लेकिन वह चिट्ठी 13 दिसंबर को मेरे पास वापस आ गई, लिफाफा पर यह लिखा था कि इस एड्रेस पर गांव पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने लोकल गवर्नमेंट को लिख दिया है कि शिकायतकर्ता का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed