{"_id":"5bec842fbdec2269827d57b2","slug":"111542226991-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने वीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने वीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र कल्याण के लिए रकम कम आवंटित होने पर एबीवीपी का वीसी दफ्तर पर धरना
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के बजट में छात्र कल्याण के लिए रकम कम आवंटित होने पर एबीवीपी ने बुधवार को वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि बजट में दोबारा से स्टूडेंट वेलफेयर का ध्यान नहीं रखा गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके बाद वीसी को ज्ञापन भी भेजा।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रों के कल्याण के लिए बना है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन पर खर्च होने वाली रकम को कम किया जा रहा है। स्कॉलरशिप आदि कम कर दी गई हैं। जनरल प्रकाशन पर खर्च घटा दिया गया है। हॉस्टल आदि पर खर्च बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसमें जल्द सुधार न किया गया तो छात्र हित में संगठन आंदोलन करेगा। एबीवीपी अध्यक्ष कुलदीप पंघाल ने कहा कि हॉस्टल मेस, स्टूडेंट सेंटर पर बनी खाद्य दुकानों के नमूने नहीं लिए जा रहे हैं। हॉस्टल्स में सुविधाएं भी पूरी नहीं हैं। छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्टूडेंट काउंसिल कुछ नहीं कर रही है। छात्रों का हित छोड़कर हरियाणा में हुई हड़ताल का समर्थन किया और उनका साथ दिया। एक छात्रा ने भी कहा कि गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की समस्याओं का निवारण किया जाए। सेनेटरी आदि के लिए बनाए गए प्लांट का संचालन हो। उनके डिस्पोजेबल की व्यवस्था हो।