{"_id":"5b43924c4f1c1b84468b578a","slug":"111531155020-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी 'लवगुरु' चढ़ा पुलिस के हत्थे, इंटरनेट के जरिए ऐसे लोगों को बनाता था शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी 'लवगुरु' चढ़ा पुलिस के हत्थे, इंटरनेट के जरिए ऐसे लोगों को बनाता था शिकार
Sat, 27 Apr 2019 11:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से पंडित लवगुरु स्पेशलिस्ट की आईडी बनाकर पांच लाख से ज्यादा की रकम हड़पने वाले शातिर को जयपुर पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपचंद उर्फ पंडित योगीनाथ उर्फ विश्वनाथ भार्गव (45) से पूछताछ में सामने आया कि तंत्र-मंत्र में रुचि होने के कारण उसने ठगी का रास्ता अपनाया और जालंधर कैंट में हरदयाल रोड पर एक अपार्टमेंट में श्री महाशक्ति ज्योतिष केंद्र के नाम से ऑफिस खोला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि योगीनाथ 10-12 साल पहले राजस्थान के चुरू से जालंधर आकर रहने लगा था। उसने पंडित विश्वनाथ के नाम से पंपलेट प्रकाशित कराए। जिनमें विदेश यात्रा, वशीकरण, प्रेम विवाह, हेल्थ प्रॉब्लम, प्यार में धोखा खाए लोगों की समस्या का समाधान करने का दावा किया गया।
विज्ञापन
योगीनाथ ने दीप शर्मा और दीप रावल के नाम से फेसबुक पेज व अकाउंट भी बना रखा था। जिसमें खुद को देवी उपासक के अलावा वर्ल्ड फेसम ज्योतिषी और हस्तरेखा विशेषज्ञ बताते हुए ज्योतिष में गोल्ड मेडलिस्ट लिख रखा है। जबकि वह महज दसवीं कक्षा पास है। पूछताछ में सामने आया कि गूगल पर उसके नंबर देखकर देशभर से कई लोग उसे ज्योतिष और तांत्रिक समझकर संपर्क करते थे।
विज्ञापन
वह लोगों को बातों में फंसाकर पूजा पाठ के लिए रुपये मांगता था। रकम वह अपने बैंक खाते या पेटीएम के जरिये ही लेता था। उसने सैकड़ों लोगों से ठगी की बात कबूल की है। जयपुर की युवती से भी उसने पांच लाख रुपये ठगे थे, जिसकी शिकायत पर पुलिस उसे जालंधर से लाई है। अब उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।