फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू में नॉन टीचिंग स्टॉफ, अधकिरिियिं के बीच तनातनी

पीयू में नॉन टीचिंग स्टॉफ और अधिकारियों के बीच तनातनी

Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पीयू में नॉन टीचिंग स्टॉफ, अधकिरिियिं के बीच तनातनी
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो
पीयू नॉन टीचिंग स्टॉफ और पीयू प्रबंधन के आला अधिकारियों के बीच वीरवार को तनातनी का माहौल हो गया। तनावपूर्ण हालात तब बने, जब नॉन टीचिंग स्टॉफ की जनरल बॉडी मीटिंग हो रही थी। वहीं इसे अवैध करार देते हुए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने एडमिन ब्लॉक के दरवाजे बंद करा दिए। मौके पर वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर और रजिस्ट्रार भी पहुंच गए। इस बैठक को बगैर किसी सूचना करने का हवाला दिया गया तो तनातनी ही गई। नॉन टीचिंग स्टॉफ की तरफ से कहा गया कि एक सप्ताह पहले ही सूचना दे दी गई थी। जब सबूत दिखाए गए तो माहौल सुधरा और तालमेल की कमी का हवाला देते हुए दरवाजे खोल दिए गए। कुल मिलाकर करीब एक घंटे तक दरवाजे बंद रहे और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने इस पर रोष भी जताया। वहीं दरवाजे बंद होने से एडमिन ब्लॉक में काम के लिए छात्र भी परेशान होते रहे।
विज्ञापन


दफ्तर केबाहर हो रही थी मीटिंग
नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन के प्रधान दीपक कौशिक ने बताया कि जनरल बॉडी की मीटिंग एसोसिएशन के दफ्तर के बाहर हो रही थी। चूंकि दफ्तर छोटा है और एसोसिएशन के सदस्य ज्यादा हैं। साढ़े दस बजे केकरीब जब मीटिंग खत्म भी हो चुकी थी, तो पीयू प्रबंधन अधिकारी एडमिन ब्लॉक पहुंच गए और मीटिंग को अवैध और रैली बताते हुए दरवाजे बंद कर दिए। किसी को न तो अंदर आने दिया न बाहर जाने दिया। कौशिक के मुताबिक उन्होंने सफाई दी कि न तो यह कोई रैली है और न ही बगैर सूचना के बैठक आयोजित की गई। एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रार दफ्तर में पत्र भेजकर इस जनरल बॉडी की मीटिंग बारे बता दिया गया था। कौशिक ने बताया कि जब वह पत्र देखा तो पीयू प्रबंधन ने माना कि यह तालमेल की कमी की वजह से हुआ। वहीं प्रबंधन की तरफ से यह भी कहा गया कि ड्यूटी टाइम में ऐसे नहीं किया जा सकता। जिस पर सफाई दी गई कि मीटिंग साढ़े बजे से पहले खत्म कर दी गई और स्टॉफ का काम साढ़े दस बजे शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed