फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू में चुनावी दस्तक, छात्र नेताओं का दल बदलना शुरू

पीयू में चुनावी दस्तक, छात्र नेताओं का दल बदलना शुरू

Fri, 30 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
पीयू में चुनावी दस्तक, छात्र नेताओं का दल बदलना शुरू
सोई के कैंपस प्रधान ने आईएसए का दामन थामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू में चुनावी माहौल ने दस्तक दे दी है। छात्र नेताओं का दल बदलकर चुनावी मैदान में उतरना भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को सोई के प्रमुख चेहरे और कैंपस प्रधान करन रंधावा ने यह कहते हुए पार्टी को अलविदा कर दिया कि अब यहां दम घुट रहा है। रंधावा ने इंडियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईएसए) का दामन थाम लिया। तीन साल से डीएवी में छात्र राजनीति कर रही आईएसए इस बार पीयू के चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी प्रधान राणा बलकरन ने करन रंधावा को ज्वाइन करवाया और काउंसिल के सभी चार पदों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। करन रंधावा चार साल से सोई में सक्रिय थे और फिलहाल कैंपस प्रधान का पद संभाल रहे थे। रंधावा ने कहा कि वह छात्रों के लिए राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन अब सोई में रहते हुए ऐसा नहीं कर पा रहे। इसलिए आईएसए केसाथ छात्र भलाई के काम करेंगे।

-पीयू में चुनावी दस्तक, आईएसए पहली दफा उतरेगी यूनिवर्सिटी की चुनावी जंग में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed