{"_id":"59555a214f1c1bd8618b465c","slug":"111498765857-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल डेवलपमेंट के लिए पंजाब और यूके में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल डेवलपमेंट के लिए पंजाब और यूके में समझौता
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्किल डेवलपमेंट के लिए पंजाब और यूके में समझौता
तकनीकी शिक्षा मंत्री और ब्रिटेन के उच्याचुक्त की मौजूदगी में समझौते पर हुए हस्ताक्षर
ब्रिटेन के स्किल प्रोवाइडर सूबे के युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब सरकार और ब्रिटेन ने सूबे के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्किल का प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए वीरवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ब्रिटेन की ओर से डिप्टी हाई कमिश्नर टोंडियर एंड्रयू आयरे और पंजाब सरकार की तरफ से तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. वज्रलिंगम ने तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के सलाहकार डा. संदीप सिंह कौड़ा भी मौजूद थे।
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विदेशी रोजगार के लिए पंजाबी युवाओं को आवश्यक स्किल सिखाने के लिए पंजाब में अंतरराष्ट्रीय स्किल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन चंडीगढ़ ने विभाग, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन और यूके के स्किल प्रोवाइडरों में संबंध स्थापित करने में भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यूके में तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट कालेज स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है, जहां पंजाबी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अध्यापकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यूके दूतावास के साथ शुरुआती बातचीत जारी है और पंजाब तकनीकी शिक्षा विभाग को यूके के प्रतिनिधियों द्वारा सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।