फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसानों के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटी कांग्रेस

किसानों के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटी कांग्रेस

Sun, 18 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
किसानों के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटी कांग्रेस
किसानों के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटी कांग्रेस
विज्ञापन

हुड्डा ने अपने तेरह विधायकों के साथ मोर्चा संभाला
अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ करनाल से करेंगे शुुरुआत
रणदीप सुरजेवाला 23 जून को हिसार में दिखाएंगे ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मंदसौर से शुरू हुए किसान आंदोलन को कांग्रेस अब हरियाणा में पूरे दमखम से उठाने की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और कैथल से विधायक व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी अपने कार्यक्रम तय कर दिए हैं।
कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच चंडीगढ़ में 13 विधायकों को एक मंच पर लाकर हुड्डा ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पार्टी का बड़ा धड़ा उनके साथ है। शनिवार को हुड्डा के कार्यक्रम में न तो रणदीप सुरजेवाला और न ही किरण चौधरी ने शिरकत की। कांग्रेस में बाद में शामिल हुए कुलदीप और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई पहले से ही हुड्डा खेमे से जुदा चल रहे हैं। संकट के इस दौर में हुड्डा के साथ कदमताल कौन करेगा, यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

हुड्डा की किसान पंचायत का अगला चरण 25 जून को रेवाड़ी में है। यहां उनके पुराने साथी कैप्टन अजय यादव उनके साथ शामिल होंगे या नहीं, यह भी साफ हो जाएगा। फिलहाल हुड्डा ने सभी को किसानों से जुडे़ मुद्दे पर आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक तंवर करनाल से करेंगे सत्याग्रह का आगाज
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सीएम सिटी करनाल से मंदसौर में हुए घटनाक्रम के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे। 19 से 21 जून तक वे किसानों के मुद्दे पर बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करेंगे और सूबे के किसानों को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट करेंगे।


खेत मजदूर कांग्रेस के साथ मोर्चा संभालेंगे सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के माध्यम से किसान मजदूर बचाओ धरने की शुरुआत करेंगे। आगामी 23 जून को सुरजेवाला हिसार लघु सचिवालय से इसकी शुरुआत करेंगे। सुबह दस बजे शुरू होने वाले इस धरने की अध्यक्षता रणदीप सुरजेवाला करेंगे। इसके बाद आगे की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed