फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 positives including mother of civil hospital found

सिविल अस्पताल की जच्चा समेत 11 पॉजिटिव मिले

Mon, 22 Jun 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
11 positives including mother of civil hospital found
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भी 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें सिविल अस्पताल की एक महिला भी शामिल है, जिसकी पिछले दिनों डिलीवरी हुई थी। सभी से मिलने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में एक 22 वर्षीय श्रमिक महिला की डिलीवरी हुई थी। उसका भी कोरोना सैंपल लिया गया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। अब लेबर रूम को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। उसकी डिलीवरी करने वाले स्टाफ को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। रायपुररानी में पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मिले एक दूल्हे के परिवार के तीन और सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दूल्हे की 22 वर्षीय पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक 27 वर्षीय महिला और उसकी 11 वर्षीय बच्ची का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर के मुताबिक चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित मिली है। 45 वर्षीय महिला फार्मासिस्ट काफी समय से एमएलए हॉस्टल में कार्यरत थीं। उनके संक्रमित मिलने के बाद हॉस्टल की डिस्पेंसरी और आसपास का एरिया सैनिटाइज करवाया जा रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि दो मामले बलटाना जीरकपुर से हैं। 60 वर्षीय इन दोनों ने मकान नंबर -109 सेक्टर-5 का अपना पता लिखवाया था। वास्तविक तौर पर यह दोनों बलटाना में रहते हैं। इनके मोबाइल नंबर के आधार पर उनको ट्रेस किया गया। इन दोनों को डेराबस्सी शिफ्ट किया जाएगा। कालका में दो एक ही घर की 34 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हैं। सेक्टर-26 पंचकूला में 42 वर्षीय महिला और बिटना कालोनी से 17 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी की लिस्ट बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed