{"_id":"66d8fdbfc0a5104d180e5624","slug":"11-new-cases-of-dengue-reported-fogging-done-in-dlf-area-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-10500-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू के 11 नए मामले सामने आए, डीएलएफ एरिया में की गई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू के 11 नए मामले सामने आए, डीएलएफ एरिया में की गई फॉगिंग
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला जिले में डेंगू के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए डीएलएफ एरिया, सूरजपुर में नगर निगम टीम की ओर से बड़ी मशीन से शाम के वक्त फॉगिंग की गई। वहीं पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने टीम के साथ बैठक की।
बैठक के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि अर्बन पंचकूला और ओल्ड पंचकूला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए सभी जगह लारवा को खत्म करने की एक्टिविटी की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी समय से सर्वे के दिए गए हिस्सों में जाकर लोगों को जागरूक करें। एंटी लारवा की एक्टिविटी करते हुए लोगों को बचाव के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि लाइव लोकेशन ट्रैकर की मदद से डॉक्टरों की ओर से टीमों पर नजर रखी गई है। पंचकूला में अब तक कुल 223 मामले सामने आ चुके हैं।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के नियंत्रण के लिए 150 लोगों की टीम को लगाया गया है। अर्बन एरिया के साथ कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी, बरवाला सहित सभी जगहों पर सर्वे किया जा रहा है। बुधवार को शहर के सेक्टर-6, 8, 9, 11, 12 सहित अन्य इलाकों में दवाओं का छिड़काव किया गया है।