फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.07 crore fraud in the name of selling a house, main accused Kapil Chawla arrested

Panchkula News: मकान बेचने के नाम पर 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी कपिल चावला गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
1.07 crore fraud in the name of selling a house, main accused Kapil Chawla arrested
सेक्टर-26 के मकान का 5.25 करोड़ में किया था बिक्री समझौता, पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एक करोड़ रुपये बैंक से और सात लाख रुपये नकद देने का लगाया आरोप
जांच में सामने आया कि संपत्ति का पहले ही दूसरे व्यक्ति से हो चुका था समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित मकान को बेचने के नाम पर 1.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पंचकूला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने मुख्य आरोपी कपिल चावला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रकम के लेन-देन और फरार बताए जा रहे उसके पिता की भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने सेक्टर-26 स्थित मकान खरीदने के लिए 18 दिसंबर 2025 को राम प्रकाश चावला के साथ 5.25 करोड़ रुपये में बिक्री का समझौता किया था। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान शिकायतकर्ता की ओर से एक करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से और सात लाख रुपये नकद दिए गए।
विज्ञापन


पहले ही दूसरे व्यक्ति से हो चुका था समझौता
शिकायतकर्ता के अनुसार, मकान मालिक पक्ष ने संपत्ति को सभी विवाद और अन्य दावों से मुक्त बताया था। साथ ही आश्वासन दिया गया था कि संपत्ति के संबंध में किसी अन्य व्यक्ति के साथ पहले कोई समझौता नहीं किया गया है। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि इसी संपत्ति को लेकर पांच जनवरी 2024 को दूसरे व्यक्ति के साथ पहले ही बिक्री समझौता किया जा चुका था। शिकायत के अनुसार, संपत्ति को लेकर अदालत में विवाद भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के बाद गिरफ्तारी
आर्थिक अपराध शाखा-1 के प्रभारी तजिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और संपत्ति के रिकॉर्ड की जांच की गई। शिकायतकर्ता के बयानों और उपलब्ध तथ्यों का भी अध्ययन किया गया। पुलिस के अनुसार, संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर शिकायतकर्ता से धनराशि प्राप्त करने के आरोपों की जांच की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कपिल चावला को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed