{"_id":"6296747ecb98ac2e9e221999","slug":"105-machines-installed-in-sports-training-and-rehabilitation-center-for-the-treatment-of-sports-injuries-pkl-office-news-pkl452327342","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स इंजरी के उपचार के लिए खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र में 105 मशीनें स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स इंजरी के उपचार के लिए खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र में 105 मशीनें स्थापित
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर भारत के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। खेलकूद के दौरान चोटिल होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पंचकूला सेक्टर-3 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उपचार के साथ - साथ इंजरी से बचने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। साथ ही फिजियोथैरेपी, स्ट्रेंथ कंडिशनिंग, साइंटिफिक स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, इंजरी डिटेक्शन, इंजरी प्रिवेंशन सहित कार्डियो और जिम की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र तैयार किया गया है। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 105 अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशीनें लगाई गईं हैं। यह सेंटर पंचकूला में 4 जून से होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से पहले बनकर तैयार हो गया है।
कैसे मिलेगी सुविधा
इस केंद्र के स्थापित होने से ग्राउंड में चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। यहां प्रदेशभर के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। यदि किसी खिलाड़ी को चोट लग जाती है, तो उसका उपचार इन पुनर्वास केंद्रों में हो सकेगा। इसके लिए जिला स्तर पर खेल अधिकारी की संस्तुति के बाद संबंधित केंद्र पर जाना होगा। यहां पर उनके रहने, प्रशिक्षण की व्यवस्था तो होगी, साथ ही खिलाड़ी का उपचार भी किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ी का उपचार डाक्टर करेंगे, वहीं फिजियोथैरेपिस्ट भी खिलाड़ी की मदद करेंगे। यहां के जिम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी सुविधाएं
एंटी ग्रेविटी ट्रेडमिल
यह आम ट्रेडमिल से बिल्कुल अलग है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का वजह 100 किलो से ज्यादा है, वह दौड़ नहीं सकता है। इस ट्रेडमिल पर वह आसानी से दौड़ सकता है, क्योंकि उसका वजन इस ट्रेडमिल पर दौड़ते समय करीब 45 फीसदी कम हो जाएगा और वह आसनी से दौड़ लगा सकता है। इसके अलावा किसी खिलाड़ी को किसी गेम्स में हिस्सा लेना है और उसके पैर में हल्की चोट लगी है, तो वह इस ट्रेडमिल पर आसानी से चल सकता है।
विज्ञापन
हाई इनक्लाइन मशीन
- यह मशीन 30 फीसदी डिक्लाइन और 3 फीसदी इनक्लाइन फीचर के साथ लगाई गई है।
- बाइक 40 प्लस वॉट बाइक, यह मशीन एरोबिक और एनारोबिक टेस्टिंग बताएगी। वहीं बाइक पर बैठने के बाद डिसप्ले बोर्ड पर दिखाई देगा कि आपकी मसल काम कर रही है या नहीं।
- बॉडी की कंपोजिशन के लिए बायो इलेक्ट्रिकल मशीन लगाई गई।
- हैम स्ट्रीम मसल्स की ट्रेनिंग और टेस्टिंग होगी
- वर्क समिलेटर मशीन, इस मशीन के जरिए मेजर मसल्स की जांच से लेकर ट्रेंड भी कर सकते हैं।
- फोर्स प्लेट्स, यह व्यायाम के दौरान शरीर के 35 मूवमेंट को एनालिसिस करता है। इसमें जंप, सिंगल लेग जंप, सहित कई मूवमेंट शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र तैयार हो चुका है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल के दौरान होने वाली इंजरी से निपटने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। इसके तहत यदि किसी खिलाड़ी को चोट लग जाती है, तो उसका उपचार इन पुनर्वास केंद्रों में हो सकेगा। - पंकज नैन, निदेशक, खेल और युवा विभाग।