फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   102 new cases of corona were reported in Panchkula, operation of six patients postponed

Panchkula News: पंचकूला में कोरोना के 102 नए मामले सामने आए, छह मरीजों के ऑपरेशन टले

Thu, 20 Apr 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
102 new cases of corona were reported in Panchkula, operation of six patients postponed
पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 102 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 87 मामले पंचकूला और 15 मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जांच के लिए 562 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सर्जरी से पहले टेस्टिंग में पॉजिटिव आने पर छह मरीजों के ऑपरेशन टाले गए हैं। वहीं, कोरोना के मामले में पंचकूला प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। सामाजिक दूरी का लोगों को पालन करना चाहिए। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एहतियात बरतना चाहिए। इस समय जिले में 224 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 224 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। छह कोरोना मरीज अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 693668 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 49472 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 48818 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। ओपीडी, कार्यक्रम में भाग लेने जाने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

बॉक्स
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा, बाद में होंगे ऑपरेशन
पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि छह लोगों के ऑपरेशन होने हैं। इसमें मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें मरीजों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सात दिन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जैसे ही यह मरीज कोरोना से निगेटिव होंगे। इनका ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की आरे से कोरोना से बचाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed